फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Need to take inspiration from Maharishi Valmiki

Sonebhadra News: महर्षि वाल्मीकि से प्रेरणा लेने की जरूरत

Wed, 08 Oct 2025 12:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Oct 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
Need to take inspiration from Maharishi Valmiki
सोनभद्र नगर पालिका परिषद कार्यालय में वाल्मीकि जयंती पर नगरपालिका सफाई कर्मचारियों को सम्मानित - फोटो : स्वयं
सोनभद्र। महर्षि वाल्मीकि की जयंती मंगलवार को जिले में धूमधाम से मनाई गई। जगह-जगह आयोजित कार्यक्रमों में रामायण के रचयिता को नमन किया गया। मंदिरों में पूजा-अर्चना और सांस्कृतिक कार्यक्रम किए गए। सफाई कर्मचारियों को सम्मानित किया गया तो सहभोज कर समरसता का संदेश दिया गया।
विज्ञापन

रॉबर्टसगंज स्थित श्रीराम जानकी मंदिर में कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पालिका परिषद अध्यक्ष रूबी प्रसाद ने दीप प्रज्ज्वलन, माल्यार्पण और पूजा-अर्चना से किया। इस अवसर पर वाल्मीकि रामायण पाठ, भजन और भक्ति गीत प्रस्तुत किए गए।
विज्ञापन

नगर पालिका अध्यक्ष ने महर्षि वाल्मीकि के जीवन और उनके योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वाल्मीकि जी ने अपने जीवन के अंधकार को ज्ञान और भक्ति से रोशन किया और हमें सत्य, धर्म और मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में नगर पालिका के सदस्य, अधिकारी-कर्मचारी, श्रद्धालु और समाज के प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित रहे। इसके अलावा मिशन शक्ति-5.0 के तहत नारी सुरक्षा, नारी सम्मान और नारी स्वावलंबन अभियान के अंतर्गत सफाई मित्रों को अंगवस्त्र, प्रशस्ति पत्र और माला पहनाकर सम्मानित किया गया। रॉबर्ट्सगंज के राजा शारदा इंटरमीडिएट कॉलेज में वाल्मीकि जयंती का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में महर्षि वाल्मीकि के जीवन, रामायण और उनके विचारों पर चर्चा की।
छात्रों और नागरिकों ने वाल्मीकि जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनका सम्मान किया और उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed