फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   NCL's solar power plant will float in Rihand reservoir

Sonebhadra News: रिहंद जलाशय में तैरेगा एनसीएल का सोलर पावर प्लांट, पैदा होगी 250 मेगावाट बिजली

Thu, 04 Jul 2024 02:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jul 2024 02:26 AM IST
विज्ञापन
NCL's solar power plant will float in Rihand reservoir
एनसीएल ने बुधवार को सोनभद्र क्षेत्र में 250 मेगावाट की अतिरिक्त सौर ऊर्जा क्षमता की स्थापना के लिए उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (यूपीआरवीयूएनएल) के साथ समझौता ज्ञापन (एमओयू) किया। इसके तहत एनसीएल रिहंद जलाशय में सोलर पावर प्लांट लगाएगा।
विज्ञापन

एनसीएल की ओर से निदेशक (तकनीकी/परियोजना एवं योजना) सुनील प्रसाद सिंह और यूपीआरवीयूएनएल की ओर से निदेशक (तकनीकी) अश्विनी कुमार त्रिपाठी ने लखनऊ में समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। इस पहल से एनसीएल रिहंद जलाशय में 100 मेगावाट तैरता (फ्लोटिंग) सोलर पावर प्लांट और 150 मेगावाट ग्राउंड माउंटेड सोलर पावर प्लांट की स्थापना होगा।
विज्ञापन

इस उपलब्धि पर एनसीएल के सीएमडी बी. साईराम ने एनसीएल को नेट-जीरो बनने और सतत खनन के लिए ऊर्जा के नवीकरणीय स्रोतों को अपनाने की कंपनी की प्रतिबद्धता दोहराई। इस अवसर पर लखनऊ में एनसीएल के महाप्रबंधक (ईएंडएम)/विभागाध्यक्ष दिनेश दंडोतिया, एसएन पांडे प्रबंधक (ईएंडएम), एनसीएल और शैलेश सिंह सीई (एमपीएस) और डीके शर्मा सीई (वाणिज्यिक) यूपीआरवीयूएनएल एवं अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed