{"_id":"62e57475f48eb4315c1c2ae4","slug":"ncl-management-woke-up-after-the-ruckus-over-the-death-of-the-youth-sonbhadra-news-vns6667817146","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की मौत पर बवाल के बाद जागा एनसीएल प्रबंधन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक की मौत पर बवाल के बाद जागा एनसीएल प्रबंधन
विज्ञापन
अनपरा। एनसीएल की दुद्धीचुआ खदान क्षेत्र से कोयला लादकर जा रहे ट्रेलर की चपेट में आने से युवक की मौत के बाद शुक्रवार को हुए बवाल ने एनसीएल प्रबंधन की आंखें खोल दी है। सड़क किनारे खड़े हो रहे कोयला लदे वाहनों की पार्किंग के लिए शनिवार को आनन-फानन जगह चिह्नित करते हुए उसे दुरुस्त कराने का कार्य शुरू कर दिया गया। सड़क पर खड़े होने वाले वाहनों की सुरक्षित पार्किंग के लिए लोग लंबे समय से मांग करते आ रहे हैं। कई बार ज्ञापन, धरना-प्रदर्शन भी किया गया। बावजूद जिम्मेदारों के कानों पर जूं तक नहीं रेंगी।
बुधवार को ट्रेलर की चपेट में आने से जख्मी हुए युवक की मौत के बाद शुक्रवार को लोग सड़क पर उतर आए। करीब 12 घंटे तक जाम लगाकर विरोध प्रदर्शन किया। अफसरों को भी भीड़ का कोपभाजन बनना पड़ा। इसके बाद एनसीएल के अफसर हरकत में आए हैं। जगह-जगह क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत के साथ ही सड़क से ट्रेलर और ट्रकों को हटा कर परियोजना क्षेत्र के अंतर्गत पार्किंग का निर्माण करा लिया गया। शनिवार की सुबह नौ बजे से ही मशीनरी से काफी लंबे दायरे में पार्किंग की भी व्यवस्था हो गई। वहीं शुक्रवार को एनसीएल प्रबंधन ने कोयला वाहनों को खदान के अंदर-अंदर ही चलाने के लिए लोगों से एक माह की मोहलत भी मांगी है। इसके साथ ही वैकल्पिक मार्ग तैयार न होने तक केवल रात 10 से सुबह छह बजे तक ही कोयला ढुलाई कराने की बात कही है। मृत युवक को मुआवजे की रकम देने के साथ ही परिवार के एक व्यक्ति को आउटसोर्सिंग में नौकरी मुहैया कराने की भी बात कही है।
क्या अब जागेंगे बीना और खड़िया के अधिकारी
शुक्रवार को हंगामा देखने के बाद शनिवार को एनसीएल दुद्धीचुआ प्रबंधन की तो आंखें खुल गई, लेकिन ऐसी ही स्थिति खड़िया और बीना खदान क्षेत्रों के आस-पास की भी है। नवनिर्मित फोरलेन पर रोजाना सैकड़ों की संख्या में खड़ी ट्रकें और ट्रेलर से आए दिन जाम की समस्या बनी रहती है। लोगों ने दुर्घटना की आशंका जताते हुए अधिकारियों को कई बार ज्ञापन सौंपा लेकिन कोई हल नहीं निकल सका। अब हर ओर यही सवाल लोगों से सुनने मिल रहा है कि क्या अंबेडकर नगर में हुए हंगामे के बाद खड़िया और बीना में भी जाम से लोगों को निजात मिल सकेगी।
विज्ञापन
वार्ता में शामिल रहे विधायक और एसडीएम
युवक की मौत के बाद अंबेडकर नगर में हुए हंगामे के बाद एनसीएल के खड़िया स्थित महाप्रबंधक कार्यालय में देर रात तक बैठक चली। बैठक में दुद्धी विधायक रामदुलार गोंड और एसडीएम शैलेंद्र मिश्रा भी मौजूद रहे। देर रात तक चली वार्ता में ट्रकों और ट्रेलरों के मार्ग का निरीक्षण कर मार्ग बनाए जाने का निर्णय लिया गया। वहीं लोगों की मांग से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा की गई।