फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   NCL had CMD Award

एनसीएल के सीएमडी को मिला अवॉर्ड

Wed, 16 Sep 2015 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र Updated Wed, 16 Sep 2015 11:30 PM IST
विज्ञापन
NCL had CMD Award
एनसीएल के सीएमडी तापस कुमार नाग को सीईओ विथ एचआर ओरिएंटेशन अवॉर्ड से नवाजा गया है। पिछले दिनों बेंगलुरू में आयोजित एशिया पेसिफिक ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट (एचआरएम) कांग्रेस में सीएमडी की ओर से एनसीएल के मुख्य प्रबंधक (माइनिंग)  चंद्रशेखर तिवारी ने यह अवॉर्ड ग्रहण किया, जिसे उन्होंने मंगलवार को एनसीएल मुख्यालय पहुंचकर सीएमडी को सौंपा। यह अवार्ड मानव संसाधन के बेहतर   इस्तेमाल और कौशल विकास के लिए दिया गया।
विज्ञापन


बेहतरीन प्रबंधकीय कौशल और कुशल नेतृत्व क्षमता रखने वाले नाग के नेतृत्व में एनसीएल ने पिछले वित्त वर्ष में 72.48 मिलियन टन कोयले का उत्पादन एवं 73.68 मिलियन टन कोयले का प्रेषण (डिस्पैच) कर एनसीएल के इतिहास में अलग रेकार्ड बनाया। नाग का मानना है कि मानव संसाधन को प्रेरित किया जाए और उसका सही कौशल विकास किया जाए, तो कठिन से कठिन लक्ष्य आसानी से हासिल किया जा सकता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed