फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   NCL got bt csr excellence award

एनसीएल को मिला बीटी सीएसआर एक्सीलेंस अवॉर्ड

Fri, 22 Jul 2016 11:46 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र Updated Fri, 22 Jul 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
NCL got bt csr excellence award
नई दिल्ली में भारी उद्योग एवं लोक उद्यम मंत्री अनंत गीते के हाथों एनसीएल की ओर से अवॉर्ड ग्रहण करते सहायक प्रबंधक (कम्युनिटी डेवलपमेंट) राहुल अंथवाल।
 अपने कार्यक्षेत्र के आसपास बेहतर कल बनाने के मकसद से हमेशा समाज के अंतिम आदमी तक पहुंचने की एनसीएल की कोशिशों को गुरुवार को एक नई पहचान मिली। आरओ प्लांटों के जरिए 22 गांवों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए कंपनी को नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिष्ठित बीटी सीएसआर एक्सीलेंस अवार्ड प्रदान किया गया। एनसीएल के सहायक प्रबंधक (कम्यूनिटी डेवलपमेंट)  राहुल अंथवाल ने भारी उद्योग एवं लोक उद्यम मंत्री अनंत गीते के हाथों यह अवॉर्ड ग्रहण किया।
विज्ञापन


एनसीएल के सीएमडी तापस कुमार नाग और निदेशक मंडल ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता जताते हुए एनसीएल परिवार को इसका श्रेय दिया। उम्मीद जताई कि आने वाले समय में एनसीएल समावेशी विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों को नई ऊंचाई पर ले जाकर समाज के विकास की नई इबारत लिखेगा। सिंगरौली व सोनभद्र में शुद्द पेयजल की उपलब्धता बड़ी समस्या है। एनसीएल ने इसे गंभीरता से लेते हुए सीएसआर के तहत लगभग 10 करोड़  की लागत से सिंगरौली और सोनभद्र के 22 गांवों में 500 लीटर प्रति घंटे से लेकर 1000 लीटर प्रति घंटे की क्षमता के कुल 38 आरओ प्लांट लगाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed