फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Navratri festival celebrated with Virgo worship

कन्या पूजन के साथ मनाया गया नवरात्रि उत्सव, की सिद्धिदात्री की आराधना

Mon, 07 Oct 2019 11:55 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Oct 2019 11:55 PM IST
विज्ञापन
Navratri festival celebrated with Virgo worship
सलखन में नव दुर्गा पूजा पांडाल की भव्य दुर्गा प्रतिमा। - फोटो : SONBHADRA
सोनभद्र। शारदीय नवरात्र के आखिरी दिन नवमी तिथि को कन्या पूजन के साथ नवरात्रि उत्सव मनाया गया। पूजा पंडालों में हवन पूजन किया गया। इसके अलावा देवी मंदिरों पर हवन पूजन किया गया। आखिरी दिन देवी दुर्गा के नौवें स्वरूप सिद्धिदात्री की आराधना की गई। जगह-जगह भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें सैकड़ों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन

शक्ति उपासना का पर्व शारदीय नवरात्र के आखिरी दिन राबर्ट्र्सगंज मेन मार्के ट स्थित शक्ति महोत्सव दुर्गा मंदिर ट्रस्ट, नवरात्रि महोत्सव सब्जी मंडी, आदि शक्ति महोत्सव सांई चौक, जय मां दुर्गा पूजा सेवा समिति ब्रह्मनगर, बाल कमेटी पूजा पंडाल रेलवे क्रासिंग, श्री दुर्गा पूजा समिति बैंक ऑफ बड़ौदा, जय मां शेरावाली गुरुद्वारा के समीप, राबट्सगंज न्यू मार्केट स्थित जय मां अंबे महोत्सव, बढ़ौली चौक स्थित आटो मोबाइल्स संघ पूजा पंडाल, सिविल लाइन रोड स्थित मां कालरात्रि पूजनोत्सव समिति, आरटीएस क्लब स्थित कैमूर महोत्सव पूजा पंडाल सहित अन्य पूजा पंडालों में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन पूजन किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान कन्या पूजन और भंडारे का आयोजन किया गया। राबट्र्सगंज के मेन चौक स्थित शीतला मंदिर, सांई चौक के पास, ब्रह्मनगर के साथ अन्य स्थानों पर भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों भक्तों ने दर्शन पूजन किया। शाम होते ही भक्तों की भीड़ उमडने लगी थी, देर रात तक दर्शन पूजन का सिलसिला चलता रहा। मां के जयकारें से समूचा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। भक्तों की भीड़ को देखते हुए नगर में रुट डायवर्जन कर दिया गया था। वहीं सुरक्षा व्यवस्था में पुलिस पूजा पंडालों के आस-पास चक्रमण करती रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सलखन: नव दुर्गा पूजा समिति सलखन के तत्वाधान में सैकड़ों लोगों ने माता रानी का प्रसाद ग्रहण किया। नवरात्र के आखिरी दिन विधि विधान से नौ कन्याओं को प्रसाद ग्रहण कराया गया। समिति के अध्यक्ष भोला जायसवाल ने कमेटी के सभी कार्यकर्ताओं व गांव के सभी लोगों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा के चोपन मंडल के अध्यक्ष राजेश अग्रहरि, महामंत्री विकास पटेल, उपाध्यक्ष संजय केसरी, सोनू सिंह, सत्यदेव पांडेय, शुभम कौशिक, सतीश जायसवाल, विजय जायसवाल, कृष्णकांत यादव, पवन जायसवाल, पल्लव, विश्वास, संजय पनिका, बद्री प्रसाद, बृजेश पांडेय, अभिषेक सिंह, सचिन जायसवाल आदि उपस्थित रहे।

चुर्क क्षेत्र के सहिजन कला चंडिका देवी मंदिर पर पंचमुखी महादेव सेवा समिति के अध्यक्ष रामसमुज मौर्या एवं ग्रामीणों के सहयोग से शारदीय नवरात्र के नवमी तिथि को 101 कन्याओं का पूजन किया गया। इससे पहले कन्याओं के सिर पर चुनरी ओढ़ा कर उनका तिलक किया गया। इसके बाद कन्याओं को भोजन कराया गया और यथाशक्ति दान दक्षिणा भेंट किया गया। इसके बाद आयोजित भंडारे में सैकड़ों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष रामसमुझ मौर्या, ईश्वर दयाल, संजय सिंह, घनश्याम मौर्य, सुभाष द्विवेदी, डा.कौशल कुमार सिंह, बिचपई ग्राम प्रधान विमलेश सिंह, सहिजन कलां ग्राम प्रधान शिवाजी सिंह आदि रहे।

राबर्ट्सगंज बैंक ऑफ बढ़ौदा के समीप श्री दुर्गा पूजा महोत्सव में भक्ति गीत पर झूमते भक्त।

राबर्ट्सगंज बैंक ऑफ बढ़ौदा के समीप श्री दुर्गा पूजा महोत्सव में भक्ति गीत पर झूमते भक्त।- फोटो : SONBHADRA

 

राबर्ट्सगंज उत्तर मोहाल स्थित मॉ कालरात्रि पूजा पांडाल में आरती पूजन करती महिलाएं।

राबर्ट्सगंज उत्तर मोहाल स्थित मॉ कालरात्रि पूजा पांडाल में आरती पूजन करती महिलाएं।- फोटो : SONBHADRA

 

राबर्ट्सगंज इमरती कालोनी स्थित मॉ भगवती सेवा समिति पूजा पांडाल में पूजन अर्चन करते श्रद्घालु।

राबर्ट्सगंज इमरती कालोनी स्थित मॉ भगवती सेवा समिति पूजा पांडाल में पूजन अर्चन करते श्रद्घालु।- फोटो : SONBHADRA

 

राबर्ट्सगंज नईबस्ती स्थित मॉ शेरावाली पूजा समिति में पूजन अर्चन करते लोग।

राबर्ट्सगंज नईबस्ती स्थित मॉ शेरावाली पूजा समिति में पूजन अर्चन करते लोग।- फोटो : SONBHADRA

 

ाबर्ट्सगंज नईबस्ती स्थित मॉ शेरावाली पूजा समिति में भक्तिगीत पर झूमते भक्त।

ाबर्ट्सगंज नईबस्ती स्थित मॉ शेरावाली पूजा समिति में भक्तिगीत पर झूमते भक्त।- फोटो : SONBHADRA

 

राबर्ट्सगंज नईबस्ती में शारदीय नवरात्र पर कन्याओं को भोजन कराते श्रद्घालु।

राबर्ट्सगंज नईबस्ती में शारदीय नवरात्र पर कन्याओं को भोजन कराते श्रद्घालु।- फोटो : SONBHADRA

 

राबर्ट्सगंज दक्षिणेश्वर काली मंदिर में पूजन अर्चन करती महिलाएं।

राबर्ट्सगंज दक्षिणेश्वर काली मंदिर में पूजन अर्चन करती महिलाएं।- फोटो : SONBHADRA

 

राबर्ट्सगंज सब्जी मंडी स्थित नवरात्रि महोत्सव पूजा समिति में पूजन अर्चन करते श्रद्घालु।

राबर्ट्सगंज सब्जी मंडी स्थित नवरात्रि महोत्सव पूजा समिति में पूजन अर्चन करते श्रद्घालु।- फोटो : SONBHADRA

 

रिहंद में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते कलाकार

रिहंद में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते कलाकार- फोटो : SONBHADRA

 

राबर्ट्सगंज मेन मार्केट स्थित आदिशक्ति महोत्सव दुर्गा मंदिर में आरती पूजन अर्चन करते लोग।

राबर्ट्सगंज मेन मार्केट स्थित आदिशक्ति महोत्सव दुर्गा मंदिर में आरती पूजन अर्चन करते लोग।- फोटो : SONBHADRA

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed