फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Nav Jyoti Inter College won 5-3 in Hockey

Sonebhadra News: हॉकी में 5-3 से जीता नव ज्योति इंटर कॉलेज

Tue, 29 Aug 2023 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Aug 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
Nav Jyoti Inter College won 5-3 in Hockey
सोनभद्र। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती मंगलवार को खेल दिवस के रूप में मनाई गई। इस दौरान जिला स्टेडियम सहित स्कूल-कॉलेजों व परियोजनाओं में खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल कला का प्रदर्शन करते हुए मेजर ध्यानचंद को नमन किया।
विज्ञापन

जिला स्टेडियम में 21 अगस्त से शुरू हुए खेल सप्ताह के समापन पर मंगलवार को अंडर-14 बालक की हाॅकी प्रतियोगिता हुई। राज्य सभा सांसद रामसकल ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। फाइनल मुकाबला नव ज्योति इंटर काॅलेज और स्टेडियम एकादश के बीच खेला गया। इसमें नव ज्योति इंटर काॅलेज ने स्टेडियम एकादश को 5-3 से पराजित किया।
विज्ञापन

मैच में निर्णायक की भूमिका में अमरजीत यादव, दीपक गुप्ता, सुमित, आकाशदीप, धीरज, अभिषेक ने निभाया। खेल सप्ताह के दौरान हुई विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेताओं को सांसद ने पुरस्कृत किया। इस मौके पर फुटबाल संघ उपाध्यय हाजी नूरूदीन खान, मोहम्मद अहमद खान, बलराम कृष्ण यादव, सुभाष आदि मौजूद रहे। जिला क्रीड़ा अधिकारी डीपी सिंह ने आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीजपुर: कंपोजिट विद्यालय बीजपुर में राष्ट्रीय खेल दिवस पर बच्चों को योग, व्यायाम व खेलों के बारे में जानकारी दी गई। बच्चों के लिए चार्ट पेपर निर्माण, राखी निर्माण प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। खेल शिक्षक विमलेश कुमार यादव ने बच्चों को हल आसन, शीर्षासन, चक्रासन, भुजंगासन आदि की जानकारी देते हुए उसका अभ्यास भी कराया। बाल संसद के कोऑर्डिनेटर शिक्षक मनोज कुमार दुबे ने मेजर ध्यानचंद के बारे में जानकारी दी।
खेल प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा
शक्तिनगर। एनटीपीसी विंध्याचल स्पोर्ट्स काउंसिल की ओर से एथलेटिक मीट का आयोजन अंबेडकर स्टेडियम में हुआ। इसमें विभिन्न आयु वर्ग के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। 100 मीटर, 400 मीटर स्प्रिंट, लांग जंप, शॉट पुट और डिस्कस थ्रो की प्रतियोगिताएं अलग-अलग वर्ग में आयोजित हुईं। इसमें कक्षा-2 से 8वीं तक के बच्चों, 45 वर्ष से कम आयु के पुरुष एवं महिलाओं के साथ 45 वर्ष से ऊपर के पुरुष एवं महिलाओं नें भाग लिया। मुख्य अतिथि महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण) राजेश भारद्वाज ने कहा कि स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने के लिए सयंत्र में कार्य करने के साथ अपने दैनिक दिनचर्या में खेल-कूद को भी महत्व देना चाहिए। इस दौरान महाप्रबंधक प्रबीर कुमार बिस्वास, महाप्रबंधक एसके वारयानी, सुजय कर्माकर आदि मौजूद रहे।

मैराथन में श्याम और माही बनीं विजेता
अनपरा। अनपरा तापीय परियोजना के आवासीय परिसर स्थित डीएवी स्कूल में खेल दिवस पर विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताएं हुईं। कक्षा छठी से लेकर 12वीं तक के छात्र-छात्राओं के लिए मैराथन दौड़ के बालक वर्ग में कक्षा आठ- अ के श्याम राय प्रथम, आठ ब के रजत यादव द्वितीय और कक्षा छह ब के अविनाश यादव तृतीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में कक्षा आठ अ की माही सिंह प्रथम, कक्षा नवीं अ की राशि सिंह द्वितीय और कक्षा छह ब की साक्षी यादव तृतीय स्थान पर रहीं। क्रिकेट मैच में यजुर सदन प्रथम जबकि रिग सदन द्वितीय स्थान पर रहा। बालिका वर्ग के शतरंज में शाम सदन प्रथम और अथर्व सदन दूसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed