फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Nav Jyoti Inter College team won the hockey match by 3-1

नव ज्योति इंटर कॉलेज की टीम ने 3-1 से जीता हॉकी मैच

Mon, 29 Aug 2022 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 29 Aug 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Nav Jyoti Inter College team won the hockey match by 3-1
राबर्ट्सगंज तियरा विशिष्ट स्टेडियम में हाकी खेलते प्रतिभागी। - फोटो : SONBHADRA
मेजर ध्यानचंद की जयंती पर सोमवार को जिला स्टेडियम में खेल प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। अंडर 14 के हॉकी मैच में नवज्योति इंटर कॉलेज की टीम ने 3-1 से स्टेडियम एकादश को मात दी। तीरंदाजी, फुटबाल, एथलेटिक्स की प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि जिला युवा कल्याण अधिकारी शशिभूषण शर्मा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। उन्हें श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। मेजर ध्यानचंद के जीवन वृत्त पर प्रकाश डालते हुए विपरीत परिस्थितियों में भी सदा अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देने का आह्वान किया। हॉकी मैच में अरुण शर्मा, अमरजीत यादव, अभिनव प्रताप सिंह, सत्यपाल, स्वदीप श्रीवास्तव ने निर्णायक की भूमिका निभाई। इस मौके पर जिला खेल अधिकारी देवी प्रसाद, एथलेटिक्स कोच ओमकार, फुटबाल कोच रितेश दास, तीरंदाजी कोच महेंद्र प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।

राबर्ट्सगंज तियरा विशिष्ट स्टेडियम में हाकी खेल के प्रतिभागी।

राबर्ट्सगंज तियरा विशिष्ट स्टेडियम में हाकी खेल के प्रतिभागी।- फोटो : SONBHADRA

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed