फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   National quality surveillance team will come today, will investigate

आज आएगी नेशनल क्वालिटी सर्विलांस टीम, करेगी जांच

Wed, 09 Dec 2020 11:35 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Dec 2020 11:35 PM IST
विज्ञापन
National quality surveillance team will come today, will investigate
सोनभद्र। स्वास्थ्य विभाग की नेशनल क्वालिटी सर्विलांस टीम 10 दिसंबर को जिले में आएगी। टीम जिला अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं की जांच करेगी। अस्पताल के विभिन्न वार्डों, लैब, ऑपरेशन थियेटर आदि की जांच करेगी। सुविधाओं के आधार पर टीम जिला अस्पताल के रेटिंग और ग्रेडिंग तय करेगी। इसे लेकर बुधवार को जिला अस्पताल में तैयारी चलती रही।
विज्ञापन

देश के सरकारी अस्पतालों में क्या सुविधाएं हैं और मरीजों को उन सुविधाओं का लाभ किस हद तक मिल रहा है, इसकी जांच स्वास्थ्य विभाग की नेशनल क्वालिटी सर्विलांस टीम कर रही है। यह टीम विभिन्न जिलों में जाकर अस्पतालों की जांच कर रही है और सुविधाओं के आधार पर उसकी ग्रेडिंग कर रही है। इसी के तहत बृहस्पतिवार को जिले में नेशनल क्वालिटी सर्विलांस टीम आएगी। यह टीम जिला अस्पताल के दस विभागों का निरीक्षण करेगी। इसे लेकर बुधवार को दिन भर तैयारी चलती रही। जिला अस्पताल के सभी केंद्रों के साथ ही ब्लड बैंक पर तैयारी की गई। इस बाबत जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. प्रेम बहादुर गौतम ने बताया कि नेशनल क्वालिटी सर्विलांस टीम जिला अस्पताल के सामान्य प्रशासन, सहायक सेवाएं, लेबर रूम, लेबर ऑपरेशन थिएटर, मैटर्निटी वार्ड, पोषण पुनर्वास केंद्र, फार्मेसी, ब्लड बैंक आदि की जांच करेगी। टीम जांच कर अस्पताल की ग्रेडिंग तय करेगी। ग्रेडिंग के लिए कई चक्र में अस्पताल का निरीक्षण होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed