फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Names of 2417 dead in old age pension list

वृद्धा पेंशन की सूची में 2417 मृतकों के नाम

Fri, 09 Jul 2021 10:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jul 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
Names of 2417 dead in old age pension list
सोनभद्र। जिले में वृद्धावस्था पेंशन योजना का लाभ ले रहे 2417 लोग मृत मिले हैं। सत्यापन में इसकी पोल खुलने के बाद अब इनके नाम सूची से काटने की तैयारी है। कुल 60581 पेंशनरों की सूची में से अब तक 58107 का सत्यापन हो पाया है। अभी मृतकों के और नाम सामने आने की आशंका है। डीएम ने सभी बीडीओ और निकायों के ईओ को सत्यापन प्रक्रिया पूरी कर 24 घंटे में रिपोर्ट देने को कहा है। प्रदेश सरकार के निर्देश पर जिले में समाज कल्याण विभाग की तरफ से वृद्धावस्था पेंशन लेने वाले राबट्र्सगंज, ओबरा, घोरावल और दुद्धी तहसील क्षेत्र के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के 60581 वृद्ध पेंशन धारक हैं। सभी बीडीओ के माध्यम से ग्रामीण और निकायों में ईओ के माध्यम से उनका वार्षिक सत्यापन कराया जा रहा है। शासन स्तर से जिला प्रशासन से दस जुलाई तक सभी पेंशन धारकों का सत्यापन कर रिपोर्ट देने का कहा गया है। वृद्धावस्था पेंशन लेने वाले बुजुर्गों के सर्वे में कई चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं। शुक्रवार तक 58107 पेंशन धारकों का सत्यापन का कार्य पूर्ण हो गया। सत्यापन में 2417 पेंशन धारक मृत मिले हैं, फिर भी उनका नाम पेंशन सूची में शामिल है। इनके अलावा 26 अपात्र मिले हैं। अपात्र ऐसे लोगों को माना गया है जिनके बच्चे वर्तमान में नौकरी कर रहे हैं या जिनको पेंशन की जरूरत नहीं है। 2474 का सत्यापन किया जाना है। अधिकारी मृत पेंशनधारकों और अपात्रों की पेंशन सूची से नाम काटकर रिपोर्ट शासन को भेजेंगे।
विज्ञापन

जिले में वृद्धावस्था पेंशन योजनांतर्गत वृद्धा पेंशन धारकों का सत्यापन का कार्य चल रहा है। अब तक 60581 वृद्धा पेंशनधारकों में से 58107 पेंशन धारकों का सत्यापन किया जा चुका है। शेष का दस जुलाई तक सत्यापन कर लिया जाएगा। सत्यापन में वृद्धा पेंशन की सूची में 2417 मृत मिले हैं। इनके अलावा 26 अपात्र हैं। उच्चाधिकारियों को सत्यापन रिपोर्ट भेज दी गई है। -रमाशंकर यादव, जिला समाज कल्याण अधिकारी सोनभद्र।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed