फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Names of 1.71 lakh beneficiaries added for PM housing, survey will continue till 30th

Sonebhadra News: पीएम आवास के लिए 1.71 लाख लाभार्थियों के जोड़े गए नाम, 30 तक चलेगा सर्वे

Sun, 27 Apr 2025 01:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Apr 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
Names of 1.71 lakh beneficiaries added for PM housing, survey will continue till 30th
प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत छूटे हुए लाभार्थियों का सर्वे जोरों पर है। आवास प्लस की सूची में नाम जोड़ने के लिए कर्मचारियों के अलावा लाभार्थी खुद से भी सर्वे कर सकते हैं। इसकी अंतिम तिथि 30 अप्रैल है।
विज्ञापन

अब तक 1 लाख 71 हजार 678 पात्र परिवारों का सर्वे हो चुका है। इसमें सबसे ज्यादा लाभार्थी चोपन ब्लॉक से हैं। इसके बाद लाभार्थियों की संख्या म्योरपुर और दुद्धी में है।
विज्ञापन

हर परिवार को पक्की छत देने के संकल्प को पूरा करने के लिए सरकार आवास प्लस की सूची से छूटे लाभार्थियों का सर्वे करा रही है। इसके लिए ब्लॉक स्तर पर कर्मचारी तैनात किए गए हैं। लाभार्थियों को खुद से भी सर्वे का विकल्प दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब तक जिले के सभी दस ब्लॉकों से 171678 लाभार्थियों का सर्वे किया जा चुका है। इसमें 19213 लोगों ने सेल्फ सर्वे किया है।
ब्लॉक वार आंकड़ों पर गौर करें तो सबसे ज्यादा चोपन ब्लाॅक में 24470, म्योरपुर ब्लाक में 22222, दुद्धी ब्लाॅक में 20919, राबटर्सगंज ब्लाॅक में 19260, बभनी ब्लाॅक में 13643, चतरा ब्लाॅक में 12353, घोरावल ब्लाॅक में 17274, करमा ब्लाॅक में 13918, कोन ब्लाॅक में 14354, नगवां ब्लाॅक में 13265 का नाम सर्वे के जरिए पात्रता सूची में जोड़ा गया है।
सर्वे के साथ ब्लॉक स्तर के अधिकारियों के माध्यम से उसका सत्यापन भी कराया जा रहा है। सभी ब्लाकों में चेकर्स नामित किए गए हैं। दो विकास खंड स्तरीय अधिकारी और दो जनपद स्तरीय अधिकारी डाटा वेरीफिकेशन के लिए लगाए गए हैं। वह जो गांव-गांव जाकर सर्वे के जरिए उपलब्ध कराए गए डाटा का सत्यापन करेंगे।


खुद से भी कर सकते हैं सर्वे
लाभार्थी आवास योजना के लिए खुद को पात्र मानते हैं और किन्हीं कारणों से सर्वे में छूट गए हैं तो वह खुद से भी सर्वे कर सकते हैं। इसके लिए उनके पास फाइव जी मोबाइल फोन होना जरूरी है। एक नंबर से एक बार ही सर्वे किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed