फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Nag Dev worshiped by offering milk and lava

दूध-लावा चढ़ाकर की गई नाग देव की पूजा

Fri, 13 Aug 2021 09:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Aug 2021 09:59 PM IST
विज्ञापन
Nag Dev worshiped by offering milk and lava
सोनभद्र। श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि पर शुक्रवार को पारंपरिक तरीके से नाग पंचमी मनाई गई। इस दिन लोगों ने काल सर्प दोष निवारण के लिए घरों और शिवालयों में विशेष अनुष्ठान व रुद्राभिषेक कराया। शिवालयों में दर्शन पूजन को आस्थावानों की भीड़ उमड़ी रही। इस दौरान गांवों में कुश्ती दंगल का भी आयोजन किया गया।
विज्ञापन

राबर्ट्सगंज नगर के साथ ग्रामीण अंचलों में नागपंचमी धूमधाम से मनाई गई। लोगों ने सुबह अपने घरों में नाग देव की पूजा की। गाय के गोबर से घर के द्वार पर नाग देव का प्रतीक चिह्न बनाया गया। भक्तों ने शिवालयों में लावा दूध चढ़ाकर भगवान भोलेनाथ और नाग देव की पूजा की। इस दौरान नाग देव से परिवार की रक्षा करने की कामना की। गौशाला में हवन पूजन किया गया। ग्रामीण क्षेत्रों में नागपंचमी के अवसर पर कुश्ती दंगल व अन्य खेल प्रतियोगिता कराई गई। राबर्ट्सगंज नगर से सटे बरैला महादेव मंदिर परिसर के समीप लंबी कूद, कबड्डी और कुश्ती दंगल हुआ। गांव के पहलवान बलराम और विपिन सिंह के देखरेख में कुश्ती हुआ। स्थानीय युवा पहलवान मोहित सिंह और ओंमकार यादव के बीच कुश्ती बराबरी पर रही। इसके बाद हुई कुश्ती में मोहित पहलवान ने गोपी को धोवी पाट दांव से आसमान दिखाया। पहलवान राजकुमार और कमला प्रसाद की जोड़ी बराबरी पर छूटी। कल्लू, धीरज, कमलेश, अनिल, अशोक कुमार सहित अन्य पहलवानी ने भी जोर आजमाइश की। लंबी कूद में अशोक कुमार, गोपाल, रमेश, नीरज, श्यामलाल व आशीष ने लंबी छलांग लगाई। कुश्ती दंगल देखने वालों की भीड़ लगी रही। अंत में पुरस्कार देकर उनका उत्साह वर्धन किया गया। बरैला महादेव मंदिर में दर्शन पूजन करने को भक्तों की भीड़ उमड़ी रही। नाग पंचमी के दिन सपेरों ने भी जगह-जगह नाग देव का दर्शन श्रद्धालुओं को कराया। इसी तरह से रामगढ़, केकराही, करमा, शाहगंज, घोरावल, चोपन, खलियारी, रेणुकूट, बभनी, अनपरा सहित अन्य स्थानों पर नागपंचमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया।
विज्ञापन

महिलाओं ने झूला झूलकर उठाया लुत्फ
राबर्ट्सगंज के अशोक नगर में सावन माह में महिलाओं ने झूले का लुप्त उठाया। सावन के गीत के साथ महिलाओं ने झुला झूला। राधिका सिंह और अंशु सिंह ने बताया कि सावन माह में पारंपरिक झूला घरों में डाल कर महिलाएं झूल रही हैं। सावन के गीतों पर जमकर खुशी का इजहार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed