फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Myorpur's Jeet Singh Kharwar became the Vice President of SC-ST Commission

Sonebhadra News: म्योरपुर के जीत सिंह खरवार बने एससी-एसटी आयोग के उपाध्यक्ष

Sat, 24 Aug 2024 10:22 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 24 Aug 2024 10:22 PM IST
विज्ञापन
Myorpur's Jeet Singh Kharwar became the Vice President of SC-ST Commission
म्योरपुर। उत्तर प्रदेश राज्य एससी-एसटी आयोग का उपाध्यक्ष जीत सिंह खरवार को बनाया गया। म्योरपुर के कुस्महा गांव निवासी जीत सिंह भाजपा के पुराने और युवा कार्यकर्ता हैं। उनकी तैनाती के साथ पार्टी ने खरवार जाति को भी साधने की कोशिश है। विधानसभा उपचुनाव में टिकट न मिलने से यह तबका असंतुष्ट था। लोकसभा चुनाव में भी इस जाति के वोट सजातीय सपा प्रत्याशी के खेमे में गए थे, जिससे दुद्धी विधानसभा में एनडीए प्रत्याशी को को शिकस्त मिली थी।
विज्ञापन

जीत सिंह खरवार शुरू से ही भाजपा संगठन से जुड़े हुए हैं। 2005 में वह बूथ अध्यक्ष रहे, 2006 में युवा मोर्चा के मंडल उपाध्यक्ष रहे। 2009 में जिला मंत्री युवा मोर्चा रहे। इसके बाद उन्होंने 2012 से 2016 तक युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष के दायित्वों का निर्वहन किया। इसके बाद वह जिला मंत्री रहे। अनपरा के मंडल प्रभारी भी रह चुके हैं। विधानसभा उपचुनाव में पार्टी ने विधानसभा प्रत्याशी के रूप में अपनी दावेदारी पेश की थी। टिकट न मिलने के बाद भाजपा के खरवार नेताओं को उचित प्रतिनिधित्व न दिए जाने के बाद भी कही थी। उधर, जीत सिंह खरवार के मनोनयन पर भाजपा नेता सुजीत सिंह, मंडल अध्यक्ष मोहनलाल खरवार, भाईलाल मिश्र, पवन सिंह, होरीलाल समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed