फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Myorpur SO and four other police personnel will receive DGP commendation medal today

Sonebhadra News: म्योरपुर एसओ समेत चार पुलिस कर्मियों को आज मिलेगा डीजीपी प्रशंसा चिह्न

Fri, 15 Aug 2025 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Aug 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
Myorpur SO and four other police personnel will receive DGP commendation medal today
सोनभद्र। जिले के चार पुलिसकर्मियों को स्वतंत्रता दिवस पर डीजीपी के प्रशंसा चिह्न से सम्मानित किया जाएगा। उन्हें यह सम्मान एसपी के हाथों पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में दिया जाएगा।
विज्ञापन

जिले में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया जा रहा है। पुलिस लाइन में भी भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस मौके पर जिले में बेहतर कार्य करने वाले चार पुलिस कर्मी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित होंगे। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर डीजीपी कार्यालय से सम्मानित होने वाले पुलिस कर्मियों की सूची जारी की गई।
विज्ञापन

सेवाभिलेख के आधार व उल्लेखनीय, असाधारण कार्यों के लिए जिले से चार पुलिस कर्मियों को चयनित किया गया है।
उन्हें पुलिस महानिदेशक का प्रशंसा चिह्न प्रदान किया जाएगा। इस सूची में म्योरपुर थानाध्यक्ष कमलनयन दुबे, एसएसआई राम दरश, मुख्य आरक्षी राजीव कुमार, आरक्षी नीरज यादव शामिल है। इन सभी को पुलिस लाइन चुर्क में शुक्रवार को एसपी अशोक कुमार मीणा की ओर से सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed