फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Mustard, peas, barley burnt to ashes due to fire

आग लगने से सरसो, मटर, जौ जलकर राख

Wed, 23 Mar 2022 06:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Mar 2022 06:48 PM IST
विज्ञापन
Mustard, peas, barley burnt to ashes due to fire
बभनी के संवरा गांव में खलिहान में लगी आग को बुझाते फायर ब्रिगेड। - फोटो : SONBHADRA
सवंरा गांव में बुधवार की सुबह करीब दस बजे अज्ञात कारणों से खलिहान में रखे फसल में आग लग गई। इससे खलिहान में रखा गेहूं, जौ, मटर, सरसो जलकर राख हो गया। सूचना पर दमकल पहुंची लेकिन जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक पूरी फसल जल चुकी थी।
विज्ञापन

संवरा गांव निवासी लक्ष्मी नारायण पांडेय के मुताबिक आग सुबह लगी। उस समय सभी लोग घर में थे लेकिन किसी को पता नहीं चल सका। जब धीरे-धीरे आग बढ़ने लगी और धुआं दिखने लगा तो लोग बाहर निकले और आग बुझाने लगे। जब आग बढ़ने लगी तो 112 नंबर पर सूचना दी गई। सूचना पर रिहंद नगर एनटीपीसी बीजपुर से फायर ब्रिगेड पहुंचा और खलिहान में लगी आग बुझाने में सफल रहा। आग बुझ तो गई लेकिन पूरी फसल जलकर राख हो गई। पीड़ित के मुताबिक लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। परिवार के लोगों का कहना है कि संयोग अच्छा रहा कि समय से फायर ब्रिगेड पहुंच गया नहीं तो घर में भी आग लग सकती थी। इससे और बड़ी क्षति हो जाती।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed