फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Mustard oil will be available for free after getting vaccine of Corona

कोरोना का मंगल टीका लगवाने पर मुफ्त मिलेगा सरसों का तेल

Wed, 03 Nov 2021 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Nov 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Mustard oil will be available for free after getting vaccine of Corona
कोविड संक्रमण पर प्रभावी नियंत्रण के लिए चोपन ब्लॉक क्षेत्र में खास पहल की गई है। यहां कोराना का मंगल टीका लगवाने वाले कार्डधारकों को मुफ्त में एक लीटर सरसो का तेल दिया जाएगा। विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं की ओर से प्लान इंटरनेशनल (इंडिया चैप्टर) के अंतर्गत इसके लिए पहल की है। संस्थाओं की ओर से 30909 लीटर सरसों का तेल दिया जाएगा। डीएम टीके शिबू ने कोटेदारों को इसके लिए निर्देशित कर दिया है।
विज्ञापन

डीएम ने चोपन ब्लॉक के समस्त उचित दर विक्रेता को पत्र भेज कर अवगत कराया है कि कोविड-19 वैश्विक महामारी के बचाव के लिए वृहद टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। टीकाकरण अभियान के क्रम में वैक्सीनेशन हेसीटेंसी को कम करने के लिए विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं द्वारा प्लान इंटरनेशनल (इंडिया चैप्टर) के तहत विकासखंड चोपन में 30909 लीटर सरसो तेल वितरित कराया जाएगा। अभी तक वैक्सीनेशन न कराने वाले व्यक्तियों को वैक्सीनेशन कराने के बाद और जो व्यक्ति पहले एक डोज ले चुके हैं, उनको दूसरी डोज लगवाने के बाद एक लीटर सरसो तेल का वितरण प्रोत्साहन स्वरूप होगा। संबंधित ग्राम के सचिव व आशा बहू की ओर से वैक्सीनेशन से वंचित व्यक्तियों को प्रोत्साहित किया जाएगा।
विज्ञापन

डीएम ने अधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी
सोनभद्र। डीएम टीके शिबू ने 18 वर्ष से अधिक उम्र के शत-प्रतिशत लोगों को कोरोना वैक्सीन लगवाने की दिशा में पहल तेज कर दी है। उन्होंने सीएमओ को इसके लिए निर्देशित कर दिया है। डीपीआरओ को सभी ग्राम सचिवों को वैक्सीनेशन न कराने वाले व्यक्तियों को प्रोत्साहित कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभिन्न स्वयं सेवी संस्थाओं द्वारा प्लान इंटरनेशनल (इंडिया चैप्टर) के तहत तेल उपलब्ध होगा। अभी तक वैक्सीनेशन न कराने वाले व्यक्तियों को वैक्सीनेशन कराने के बाद और जो व्यक्ति पहले एक डोज ले चुके हैं उनको दूसरी डोज लगवाने के बाद एक लीटर सरसों तेल का वितरण प्रोत्साहन स्वरूप किया जाएगा। - टीके शिबू, जिलाधिकारी, सोनभद्र।

विभिन्न स्वयं सेवी संस्थाओं की ओर से प्लान इंटरनेशनल (इंडिया चैप्टर) के अंतर्गत तेल उपलब्ध होना है। तेल उपलब्ध होते ही चोपन ब्लॉक पर भेजवा दिया जाएगा, ताकि कोटेदारों के माध्यम से लोगों को वितरित किया जा सके। - डॉ. नेम सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी सोनभद्र।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed