{"_id":"5867f5d04f1c1b445ceed6a8","slug":"muri-12-and-shakatipunj-trains-late-5-hours","type":"story","status":"publish","title_hn":"मूरी 12, शक्तिपुंज 5 घंटे विलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मूरी 12, शक्तिपुंज 5 घंटे विलंबित
अमर उजाला ब्यूरो/सोनभद्र
Updated Sat, 31 Dec 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
ट्रेन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला मुख्यालय राबर्ट्सगंज सहित आस-पास के क्षेत्रों में शनिवार को सुबह नौ बजे के बाद धूप निकली। इससे पहले शुक्रवार रात से ही कोहरे की वजह से मूरी एक्सप्रेस 12 घंटे बिलंब रही, वहीं शक्तिपुंज एक्सप्रेस पांच घंटे विलंब से पहुंची। ट्रेनों के विलंब से पहुंचने की वजह से निर्धारित समय से अपने गंतव्य तक न पहुंच पाने का यात्रियों को दिक्कतें हुईं।
बता दें कि जम्मू से टाटा जाने वाली मूरी एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय शुक्रवार की रात्रि 10 बजे के बजाय शनिवार की सुबह 10 बजे 12 घंटे विलंब से चोपन स्टेशन पहुंची। वहीं टाटा से जम्मू जाने वाली मूरी एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय शनिवार की प्रात: 3:30 बजे के बजाय दोपहर बाद 1:30 बजे अपने निर्धारित समय से दस घंटे विलंब से स्टेशन पहुंची। इसी प्रकार से जबलपुर से हाबड़ा जाने वाली शक्तिपुंज एक्सप्रेस शनिवार को सुबह 9:30 बजे के बजाय दोपहर बाद 2:30 बजे अपने निर्धारित समय से पांच घंटे विलंब से स्टेशन पहुंची।
वहीं हाबड़ा से जबलपुर जाने वाली शक्तिपुंज एक्सप्रेस सुबह पांच बजे के बजाय सुबह नौ बजे अपने निर्धारित समय से चार घंटे विलंब से स्टेशन पहुंची। स्टेशन प्रबंधक जमुना प्रसाद ने बताया कि कुहरे की वजह से मूरी और शक्तिपुंज एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से काफी विलंब से स्टेशन पहुंची। मौसम के बाबत मौसम वैज्ञानिक राजन सिंह का कहना है कि मौसम में परिवर्तन की वजह से कुहरा के साथ ही बादल छाया रहेगा। इसकी वजह से हल्की बूंदा-बांदी की संभावना है।
विज्ञापन
दुद्धी: सर्द हवाओं तथा कोहरे से गलन ने अपना रूप दिखाना शुरू कर दिया है। शनिवार को भगवान भास्कर के दर्शन दोपहर तक नहीं हुए। नगर में लोगों का जीवन बेहाल है। इस बार बारिश अच्छी होने से चारों तरफ नदी नाले भरे हुए हैं। जिससे हवाओं के चलने से और ठंड का अहसास हो रहा है। शाम होते ही लोग अपने घरों कैद हो जा रहे हैं और सड़कों पर सन्नाटा छा जा रहा है।