फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Murder took place in Ashnai, girlfriend and husband called and killed him with an axe.

Sonebhadra News: आशनाई में हुई थी हत्या, प्रेमिका और पति ने बुलाकर कुल्हाड़ी से काट दिया

Fri, 12 Jul 2024 10:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jul 2024 10:50 PM IST
विज्ञापन
Murder took place in Ashnai, girlfriend and husband called and killed him with an axe.
सोनभद्र। जुगैल थाना क्षेत्र के पचपेड़िया गांव में कबाड़ी सनद की हत्या आशनाई के चलते हुई थी। सनद का गांव की एक महिला से अवैध संबंध था। जानकारी उसके पति को हो गई थी। मना करने के बाद भी सनद नहीं माना तो दंपती ने मिलकर उसे रास्ते से हटाने की योजना बनाई। रात में जब सनद के अन्य परिजन सो गए तो उसे पोखरे के पास बुलाया और फिर कुल्हाड़ी से वारकर हत्या कर दी। शव को सूख चुके पोखरे में फेंक दिया। एसओ ने बताया कि हत्यारोपी ईश्वर प्रसाद खरवार और उसकी पत्नी सरस्वती देवी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद हुई। दोनों को संबंधित धाराओं में जेल भेज दिया गया। उसकी हरकत से आजिज दंपती ने घर से बुलाकर हत्या कर दी और शव को सूखे पोखरे में फेंक दिया था। चौबीस घंटे के अंदर घटना का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने दंपती को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के बाद दोनों को जेल भेज दिया। कन्नौज के दारापुर बरेठी गांव निवासी सनद (35) पिछले कुछ वर्षों से जुगैल में रहकर कबाड़ के सामानों की खरीद बिक्री का काम करता था। बृहस्पतिवार सुबह उसकी लाश घर से थोड़ी दूर पर स्थित सूखे पोखरे में मिली थी। उसके सिर पर धारदार हथियार से चोट के निशान थे। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर छानबीन की तो गांव के ही कुछ लोगों का नाम सामने आया। उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर पुलिस घटना की तह तक पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed