फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Murder on suspicion of witchcraft in sonbhadra Pattidars beat middle aged man to death with sticks,

जादू-टोने के शक में हत्या: पट्टीदारों ने अधेड़ को लाठियों से पीटकर मार डाला, पत्नी-पुत्र समेत चार अन्य घायल

Fri, 07 Oct 2022 09:21 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 07 Oct 2022 09:21 PM IST
सार

सोनभद्र के करईल गांव में शुक्रवार को जादू-टोना के शक में पट्टीदारों ने लाठियों से पीटकर एक व्यक्ति की जान ने ली। उसकी पत्नी, पुत्र सहित परिवार के अन्य सदस्यों की भी जमकर पिटाई की। 

विज्ञापन
Murder on suspicion of witchcraft in sonbhadra Pattidars beat middle aged man to death with sticks,
हत्या की सूचना पर करईल गांव पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोनभद्र के करईल गांव में शुक्रवार को जादू-टोना के शक में पट्टीदारों ने लाठियों से पीटकर एक व्यक्ति की जान ने ली। उसकी पत्नी, पुत्र सहित परिवार के अन्य सदस्यों की भी जमकर पिटाई की। घटना के बाद हमलावर फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। घायलों को कोन पीएचसी में भर्ती कराया गया। एएसपी, सीओ सहित अन्य पुलिस अफसरों ने मौके पर पहुंच कर छानबीन की।

विज्ञापन

करईल गांव निवासी मुकेश यादव ने बताया कि जादू-टोना किए जाने को लेकर उनका पट्टीदारों से विवाद था। गुरुवार को पट्टीदारों ने डायल-112 पर सूचना देकर पुलिस को बुला लिया। पुलिस ने दोनों पक्षों को शुक्रवार को देवास (ओझा) के पास गढ़वा जाकर शंका समाधान कराने की सलाह दी। उनका परिवार इसकी तैयारी में था।
विज्ञापन


इसी दौरान विपक्षियों ने गोलबंद होकर लाठी-डंडे से हमला कर दिया।  हमले में पिता कामेश्वर यादव (56) के अलावा मां सुमित्री देवी, भाई अखिलेश यादव, विंदा देवी और सुनीता को गंभीर चोटें आईं हैं। हमले के बाद आरोपी फरार हो गए। ग्रामीणों की मदद से सभी को कोन पीएचसी लाया गया जहां डॉक्टरों ने कामेश्वर यादव को मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एएसपी विजय शंकर मिश्र, सीओ शंकर प्रसाद ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन की। सीओ ने बताया कि मृतक के पुत्र की तहरीर पर इंद्रदेव यादव, शिवकुमार सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ हत्या समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर खोजबीन की जा रही है। 

गंभीरता दिखाती पीआरवी तो टल सकती थी घटना 

भूतप्रेत को लेकर पट्टीदारों में बहुत दिनों से विवाद चल रह था। मामला बढ़ने पर एक पक्ष ने डायल 112 पर कॉल कर बुलाया था। पीड़ित परिवार के परिजनों ने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस दोनों का पक्षों को सलाह दी कि शुक्रवार को दोनों पक्ष देवास के पास जाकर शंका समाधान कर लेना। ग्रामीणों के मुताबिक अगर पीआरवी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए दोनों पक्षों को थाने ले जाती तो शायद घटना नहीं होती। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed