फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Murder of married woman and innocent child for dowry in Sonbhadra

UP: चार माह की मासूम संग विवाहिता की मौत, डेढ़ लाख देने के बाद फिर मांग रहे थे दो लाख रुपये, 5 पर FIR

Fri, 03 May 2024 06:56 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 03 May 2024 06:56 PM IST
सार

Sonbhadra News: शक्तिनगर के कोटा बस्ती इलाके में मां के साथ चार माह की बेटी की मौत के मामले में पुलिस ने मायके पक्ष की तहरीर पर केस दर्ज किया है। पति, सास-ससुर समेत पांच लोगों के विरुद्ध दहेज हत्या, उत्पीड़न सहित अन्य धाराओं में कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन
Murder of married woman and innocent child for dowry in Sonbhadra
बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लड़कों वाले ने पहले कहा था कि दहेज नहीं चाहिए। फिर अचानक बुलेट बाइक की मांग करने लगे। शादी के बाद डेढ़ लाख रुपये की मांग शुरू हुई। किसी तरह जुटाकर 1.35 लाख रुपये दिए गए। एक सप्ताह पहले 15 हजार बकाया दे दिया गया। इसके बाद फिर से दो लाख रुपये मांगा जा रहा था। यह रुपये न देने पर ही दहेज लोभियों ने मेरी बेटी और नातिन की हत्या कर दी। यह कहते हुए अंजुम आरा बिलख पड़ी।

विज्ञापन


विज्ञापन


उनकी बेटी नरगिस गुरुवार को अपनी चार माह की बच्ची रानी के साथ शक्तिनगर के कोटा स्थित ससुराल में मृत मिली थी। मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुद्धी निवासी नरगिस का विवाह एक साल पहले ही कोटा निवासी अरमान के साथ हुआ था। शुक्रवार की दोपहर बाद पंचनामा के बाद शव दुद्धी पोस्टमार्टम हाउस पहुंचा। पोस्टमार्टम हाउस पर लोगों की भीड़ लगी रही। मां-बेटी की मौत से लोग आहत रहे। देर शाम पोस्टमार्टम कर परिजनों को शव सुपुर्द कर दिया गया।

स मामले में सीओ पिपरी अमित कुमार ने बताया कि दहेज हत्या के तहत केस दर्ज कर जांच व सभी आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण भी स्पष्ट होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed