{"_id":"65d22f8310385799d50e13c4","slug":"murder-of-a-person-sleeping-in-a-hut-by-decapitating-him-sonbhadra-news-c-194-1-son1002-109632-2024-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: प्रेम में बाधक बनने पर झोपड़ी में सो रहे व्यक्ति की सिर कूंचकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: प्रेम में बाधक बनने पर झोपड़ी में सो रहे व्यक्ति की सिर कूंचकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
बभनी थाना क्षेत्र के रंपाकुरर गांव के झपराटोला में शनिवार की रात सोते समय रामपति (55) की सिर कूंचकर हत्या कर दी गई। चारपाई पर उसका लहूलुहान शव मिला। पुलिस की छानबीन में हत्या के पीछे प्रेम में बाधा बनने की वजह सामने आई है। पुलिस ने कुछ घंटे बाद ही आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया।
कनहर बांध के डूब क्षेत्र में स्थित सुंदरी गांव निवासी एक परिवार रंपाकुरर गांव निवासी रामपति से जमीन लेकर उसमें झोपड़ी बनाकर रहता है। करीब एक माह से यह परिवार अपने मूल गांव सिंदूरी गया है। एक युवती ही यहां अकेले रह रही थी। उसकी देखभाल के लिए परिवार वालों ने रामपति को झोपड़ी में ही रहने के लिए कहा था।
शनिवार की रात रामपति खाना खाने के बाद झोपड़ी के अंदर चारपाई पर सो गया। पास में ही दूसरी चारपाई पर युवती सो रही थी। रात करीब ढाई बजे युवती के शोरगुल मचाने पर पास-पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे तो रामपति चारपाई पर मृत हाल में पड़ा था। उसका शरीर खून से लथपथ था। सूचना पाकर मृतक के पुत्र जुगुल प्रसाद सहित अन्य परिजन पहुंच गए।
विज्ञापन
ग्राम प्रधान रामकुंवर ने पुलिस को अवगत कराया। थानाध्यक्ष सुरेश चंद्र द्विवेदी, एसआई अभय कुमार सिंह फोर्स के साथ माैके पर पहुंचे। बाद में सीओ प्रदीप सिंह चंदेल, एएसपी टीएन त्रिपाठी ने भी घटनास्थल पहुंचकर छानबीन की। करीब 12 घंटे तक माथापच्ची के बाद पुलिस ने गांव के युवक अखिलेश को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया।
एएसपी टीएन त्रिपाठी ने बताया कि अखिलेश का युवती के साथ प्रेम संबंध था। रामपति ने उन्हें देख लिया था। इस पर आपत्ति जताते हुए युवक की पिटाई भी की थी। इससे नाराज होकर अखिलेश ने रात दो बजे के करीब कुल्हाड़ी से सो रहे रामपति के सिर पर प्रहार कर दिया और तब तक मारा जब तक उसकी मौत नहीं हो गई। बताया कि आरोपी को रंपाकुरर तिराहा से गिरफ्तार किया गया है।
पांच वर्ष पूर्व बेची थी जमीन
रंपाकुरर के झपराटोला टोला में रामपति की सिर कूंचकर हत्या कर दी गई। रामपति ने पांच वर्ष पूर्व अपनी दो बीघा जमीन डूब क्षेत्र सुंदरी गांव के एक व्यक्ति को बेचा था। इसके बाद वह वहीं झोपड़ी बनाकर रहने लगा।