फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   murder mystry of manish solved by police

मनीष हत्याकांड का पर्दाफाश, आरोपी भेजा गया जेल

Wed, 20 May 2020 09:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2020 09:06 PM IST
विज्ञापन
murder mystry of manish solved by police
सोनभद्र। रायपुर थाना क्षेत्र के दूबेपुर गांव में मनीष की हुई हत्या का बुधवार को पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार करके खुलासा कर दिया। पूछताछ करने के बाद आरोपी गोरखनाथ उर्फ गोलू मिश्रा ने हत्या कर शव फेंकने की बात स्वीकार की है। आरोपी का चालान कर दिया गया।
विज्ञापन

रायपुर थानाध्यक्ष कमलेश पाल ने बताया पकड़े गए 16 मई की शाम मनीष घर से गायब हुआ था और 17 मई की सुबह कीचड़ युक्त गड्ढे में उसकी लाश मिली थी। शक के आधार पर दूबेपुर गांव के रहने वाले गोरखनाथ उर्फ गोलू मिश्रा से पूछताछ की गई तो उसने सच्चाई कबूल दिया। आरोपी ने बताया मेरी दो मोबाइल एवं चार्जर मनीष ने चुराया था। घटना के दिन मेरे मकान के बैठक वाले कमरे में मनीष चार-पांच लड़कों के साथ अंडा बनाकर खा रहा था, उसी वक्त मन में ठान लिया कि मनीष की हत्या करूंगा। रात 11 बजे मंदिर के बरामदे के ऊपर छत पर मनीष सो रहा था। उसी वक्त उसने मुंह और गला दबाकर हत्या कर दिया। इसके बाद शव रजाई की खोली में भरकर मंदिर के नीचे उतारकर घसीटते हुए कुछ दूरी पर कीचड़ युक्त गड्ढे में फेंक दिया। थानाध्यक्ष ने बताया आरोपी का हत्या समेत अन्य धाराओं में चालान कर दिया गया। उधर मनीष के पिता भरत और परिजनों का आरोपी है कि पकड़े गए अभियुक्त ने अकेल घटना को अंजाम नहीं दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed