फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Murder mystery solved by name written on wife's chest

Sonebhadra News: पत्नी के सीने पर लिखे नाम से सुलझी हत्या की गुत्थी

Fri, 29 Mar 2024 01:40 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 29 Mar 2024 01:40 AM IST
विज्ञापन
Murder mystery solved by name written on wife's chest
पिपरी के वार्ड नंबर एक में होली की रात श्रमिक की गला घाेंटकर हत्या के मामले का पुलिस ने बृहस्पतिवार को सनसनीखेज खुलासा किया है। श्रमिक को उसकी पत्नी ने ही अपने प्रेमी के साथ मिलकर मौत के घाट उतारा था। दोनों के बीच एक साल से प्रेम संबंध चल रहा था। महिला के शरीर पर लिखे प्रेमी के नाम से मिले सुराग के आधार पर पुलिस ने हत्या की गुत्थी सुलझाई।
विज्ञापन

ग्रासिम इंडस्ट्रीज में काम करने वाले झारखंड के गढ़वा निवासी श्रमिक वीरेंद्र गोस्वामी 26 मार्च की सुबह अपने घर के बाहर बरामदे में बिस्तर पर मृत हाल में मिला था। पत्नी अपने दो बेटियों के साथ अंदर कमरे में सो रही थी। पूछताछ में बताया गया था कि होली के दिन वीरेंद्र का एक व्यक्ति से विवाद हुआ था। इसी विवाद में हत्या की आशंका है। पुलिस ने भाई अनिल गोस्वामी की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू की। सीओ अमित कुमार ने बताया कि जांच के दौरान वीरेंद्र की पत्नी अनीता के सीने पर सत्या लिखा पाया गया। सत्या के बारे में जब कड़ाई से पूछताछ की गई तो अनीता टूट गई। उसने बताया कि यह उसके प्रेमी का नाम है, जो मप्र के सीधी जिले के हनुमना थाना क्षेत्र का निवासी है। उसके साथ पिछले एक वर्ष से उसके अवैध संबंध है। बताया कि घटना की रात लगभग दो बजे भोर में उसने अपने प्रेमी को बुलाया। घर के बरामदे में सो रहे पति की उसी के गमछे से गला दबाकर हत्या कर दी। घटना के बाद सुजीत उर्फ सत्या वहां से भाग गया। सीओ ने बताया कि बुधवार की शाम को सत्या को रेलवे स्टेशन के समीप से गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों को पूछताछ के बाद चालान कर कोर्ट भेज दिया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में पिपरी एसओ राजेश कुमार सिंह, इंस्पेक्टर क्राइम श्रीराम यादव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed