फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Municipality will open petrol pump, house tax rates

Sonebhadra News: नगर पालिका खोलेगा पेट्रोल पंप, गृहकर की दरों में होगा संशोधन

Thu, 05 Oct 2023 10:19 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 05 Oct 2023 10:19 PM IST
विज्ञापन
Municipality will open petrol pump, house tax rates
सोनभद्र। नगर पालिका परिषद सोनभद्र के बोर्ड की बृहस्पतिवार को हुई बैठक में कई अहम प्रस्ताव पास हुए। आय बढ़ाने के लिए खुद का पेट्रोल पंप स्थापित करने का निर्णय लिया गया तो गृह कर की दरों में संशोधन पर भी सहमति बनी। इसके अलावा नगर क्षेत्र में सवारी वाहनों से पार्किंग शुल्क वसूलने, मत्स्य पालन के लिए तालाब देने, छुट्टा पशु छोड़ने वाले पशुपालकाें से जुर्माना वसूलने का भी प्रस्ताव पास हुआ।
विज्ञापन

बोर्ड की कार्यवाही के दौरान 15वां वित्त/राज्य वित्त, मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना व अन्य मदों में उपलब्ध धनराशि के सापेक्ष कार्यों के चयन पर विचार विमर्श किया गया। चेयरमैन ने सुझाव दिया कि कार्य चयन में यह ध्यान अवश्य रखा जाय कि वार्डों में चयनित कार्यों में समानता और पारदर्शिता हो ताकि समग्र विकास को मूर्त रूप दिया जा सके। इसके अतिरिक्त निकाय गृहकर नियमावली में संशोधन आदि पर विचार करते हुये निकाय में भवनों पर गृहकर की निर्धारित वर्तमान दरों में संशोधन की स्वीकृति प्रदान की गई। साथ ही नगर में चलने वाली सवारी वाहनों आटो, ई-रिक्शा व अन्य माल वाहनों से पार्किंग शुल्क की वसूली के प्रस्ताव को सर्वसम्मति से स्वीकृति प्रदान की गई। यह भी सहमति बनी की जिन पशुपालकों द्वारा नगर में छुट्टा पशु छोड़ दिया जा रहा है, उन पर 500 रुपये तक की पेनाल्टी लगाई जाएगी। भवन निर्माण कार्य एवं अन्य कार्य के लिए सड़क एवं पटरी पर मलबा रखने वालों पर पेनाल्टी तथा जिन दुकानदारों द्वारा डस्टबिन का प्रयोग नही किया जा रहा है, उन पर पेनाल्टी लगाने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया। बोर्ड की बैठक में मुकेश कुमार सिंह, अनवर अली, मनोज चौबे, पप्पू दुबे, अशोक पटेल, भैया लाल, वीरेंद्र प्रताप सिंह आदि सभासद उपस्थित रहे।
विज्ञापन

आदर्श नगर पालिका चुने जाने पर चेयरमैन का सम्मान
बोर्ड की बैठक से पहले देश की आधी आबादी को संवैधानिक अधिकार एवं सम्मान दिलाने के लिये महिला आरक्षण विधेयक संशोधन-2023 नारी शक्ति वंदन अधिनियम को संसद का विशेष सत्र आहूत कर बिल पास कराने के लिये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बोर्ड की तरफ से बधाई दी गई। इसका संदेश प्रधानमंत्री तक पहुंचाने का प्रस्ताव स्वीकृत किया गया। वहीं सोनभद्र को आदर्श नगर पालिका परिषद बनाने के लिए चेयरमैन रूबी प्रसाद के प्रयासों की सराहना की गई। सभी सदस्यों ने माल्यार्पण एवं अंगवस्त्रम भेंट कर चेयरमैन व ईओ विजय कुमार यादव को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed