फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Mujawar of shrine was beaten to death people screamed and cried after seeing blood-soaked body

Sonbhadra News: मजार के मुजावर की सोते वक्त हत्या, एक वार में फोड़ दिया सिर; पुलिस ने आरोपी का दाैड़ाकर पकड़ा

Sun, 22 Jun 2025 06:32 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 22 Jun 2025 06:32 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में मुजावर की हत्या की सूचना पाकर माैके पर पुलिस भी पहुंच गई। हत्यारे से उनका विवाद हुआ था। आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया है। पूछताछ के बाद ही हत्या का कारण पता चलेगा।

विज्ञापन
Mujawar of shrine was beaten to death people screamed and cried after seeing blood-soaked body
हत्या की सूचना पर पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रामपुर बरकोनिया थाना क्षेत्र के विजयगढ़ दुर्ग पर स्थित मीरान शाह बाबा की मजार के मुजावर (पुजारी) की रविवार को लाठी से पीटकर हत्या कर दी गई। युवक ने सिर पर जोरदार प्रहार किया और मुजावर की मौत हो गई। 

विज्ञापन


घटना के पहले दोनों के बीच कहासुनी भी हुई थी। एएसपी, सीओ सहित अन्य अफसरों ने घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन की। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

नरोखर गांव निवासी इब्राहिम उर्फ चिल्लर बाबा (55) विजयगढ़ किले पर स्थित सैयद मीरान शाह बाबा की मजार के मुजावर थे। वह लंबे समय मजार की देखरेख कर रहे थे। रविवार की सुबह करीब 10 बजे एक युवक मजार पर पहुंचा। वहां किसी बात को लेकर मुजावर से उसका विवाद हुआ।

विज्ञापन

बताते हैं कि कहासुनी के बाद वह वहां से गुस्से में गया। कुछ देर बाद ही पास में ही टूटे पेड़ की डाल का डंडा लेकर आया और मजार के बगल में मड़हे में लेटे मुजावर के सिर पर जोरदार प्रहार कर दिया। हमला इतना तेज था कि डंडा लगते ही इब्राहिम शाह की मौके पर ही मौत हो गई।

आसपास के लोग दौड़कर घटनास्थल पर पहुंचे और सूचना पुलिस को दी। कुछ ही देर में रामपुर बरकोनिया पुलिस मौके पर पहुंच गई। एएसपी अनिल कुमार, सीओ सदर रणधीर मिश्र, सीओ घोरावल राहुल पांडेय ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया।

इब्राहिम शाह के पुत्र बसीर शाह की तहरीर पर पुलिस ने रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के भुअरी गांव निवासी आरोपी युवक रवि कन्नौजिया के विरुद्ध हत्या सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी युवक मानसिक रूप से विक्षिप्त है। सीओ सदर रणधीर मिश्र के मुताबिक केस दर्ज कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed