फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Mughal directly connect Urgancl

मुगलसराय से सीधे जुड़ेगा ऊर्जांचल

Tue, 19 Jul 2016 10:41 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र Updated Tue, 19 Jul 2016 10:41 PM IST
विज्ञापन
ऊर्जांचल से मुगलसराय के सीधे जुड़ाव की लंबे समय से समझी जा रही जरूरत को देखते हुए इसकी पहल तेज हो गई है। उत्तर मध्य रेलवे के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी कंस्ट्रक्शन पीयूष अग्रवाल की ओर से इस लाइन के सर्वे के लिए टेंडर मंजूर कर लिया गया है। संबंधित सर्वे एजेंसी के जरिए इसके सर्वे का काम भी शुरू हो गया है। तीन से चार माह में सर्वे के साथ ही, कार्य की फिजिबिलिटी रिपोर्ट भी तैयार हो जाने की उम्मीद है। इसके बाद रेल लाइन के निर्माण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। 
विज्ञापन



राबर्ट्सगंज और मिर्जापुर के सांसद की ओर से 2014 में केंद्र में भाजपा सरकार के गठन के समय से ही राबर्ट्सगंज से होकर मधुपुर होते हुए मुगलसराय तक नई रेल लाइन बिछाने की मांग शुरू कर दी गई थी। वर्ष 2016 के रेल बजट में इस लाइन के सर्वे की घोषणा भी कर दी गई। इसके बाद सर्वे के लिए टेंडर प्रक्रिया अपनाते हुए, सप्ताह भर पूर्व टेंडर फाइनल भी कर दिया गया। इस कार्य की लागत लगभग तीन लाख रुपये रखी गई है। मुख्य प्रशासनिक अधिकारी कंस्ट्रक्शन पीयूष अग्रवाल ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि सोमवार से सर्वे कार्य शुरू भी हो गया है। पूरी कोशिश होगी कि जल्द से जल्द सर्वे के साथ ही प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार कराकर रेलवे बोर्ड को दे दी जाएगी।
विज्ञापन


उधर, सीपीआरओ आरडी वाजपेयी ने भी पहल तेज होने की बात स्वीकारी। बता दें कि इस लाइन के निर्माण से सिंगरौली, शक्तिनगर, रेणुकूट, चोपन, दुद्धी राबर्ट्सगंज के साथ ही छत्तीसगढ़ के बलरामपुर, झारखंड के गढ़वा का मुगलसराय से सीधा जुड़ाव तो होगा ही, इस लाइन के निर्माण से मुंबई, बंगलुरू की दूरी भी डेढ़ से दो सौ किमी कम हो जाएगी। इस लाइन से भविष्य में सोनभद्र होते हुए दोनों महानगरों के लिए ट्रेन संचालन की भी उम्मीद जग गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed