फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   MP wrote a letter to the Minister of Basic Education

सांसद ने बेसिक शिक्षा मंत्री को लिखा पत्र

Sat, 26 Oct 2019 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Oct 2019 11:15 PM IST
विज्ञापन
MP wrote a letter to the Minister of Basic Education
सोनभद्र। जिले के अंग्रेजी माध्यम के विद्यालयों में शिक्षकों के पदस्थापन में खेल की जांच की मांग तेज हो गई है। राबर्ट्सगंज संसदीय क्षेत्र के सांसद पकौड़ी लाल कोल ने मामले की जांच के लिए बेसिक शिक्षा मंत्री को पत्र लिखा है। उन्होंने बीएसए और एक लिपिक की भूमिका की जांच की मांग उठाई है। डीएम एस. राजलिंगम ने पहले ही इस मामले की जांच एडीएम को सौंप रखी है। एडीएम योगेंद्र बहादुर सिंह ने बेसिक शिक्षा अधिकारी से पदस्थापन संबंधी फाइलों को तलब किया है।
विज्ञापन

जिले में हाल में ही बेसिक शिक्षा विभाग के अंग्रेजी माध्यम के विद्यालयों में शिक्षकों का पदस्थापन किया गया है। इसमें मानकों की अनदेखी करने का आरोप लगाया गया था। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि विद्यालयों में छात्र संख्या के अनुपात की अनदेखी करते हुए शिक्षकों का पदस्थापन मनमाना तरीके से किया गया है। अब सांसद पकौड़ी लाल कोल ने भी मामले की जांच के लिए बेसिक शिक्षा मंत्री को पत्र लिखा है। सांसद ने पत्र में कहा है कि जिले मेें शिक्षा का स्तर दयनीय हाल में है। वर्ष 2019-20 में चयनित 95 परिषदीय विद्यालयों में अंग्रेजी माध्यम से शिक्षण कार्य संचालित किया जा रहा है। इसके लिए रिक्त पदों पर शिक्षकों का चयन किया गया। शासनादेश है कि प्रत्येक अंग्रेजी माध्यम के विद्यालय में एक प्रधानाध्यापक, चार सहायक अध्यापक की नियुक्ति होनी है।
विज्ञापन

उसी अध्यापक को तैनात किया जाना है जो नियुक्ति के समय अंग्रेजी माध्यम से है। उधर, आरोप है कि बीएसए गोरखनाथ सिंह पटेल व बीएसए कार्यालय मेें तैनात वरिष्ठ सहायक देवेश नारायण शुक्ल द्वारा अध्यापकों की तैनाती व स्थानांतरण के नाम पर 60 से 70 हजार रुपये लिए गए तथा विकास खंडों के बाहर नियम विरुद्घ स्थानांतरण भी किया गया है जो जांच का विषय है। सांसद ने पत्र में कहा है कि कई अंग्रेजी माध्यम के विद्यालयों में मानक के विरुद्ध छह से आठ अध्यापकों की नियुक्ति कर धन की वसूली की गई है जो जांच का मामला है। देवेश नारायण शुक्ल वरिष्ठ सहायक द्वारा पूर्व में किए गए कार्यों में अनियमितता बरतने के कारण विभागीय कार्रवाई में दोषी पाया गया है। उन्होंने पदस्थापन को निरस्त कराकर मामले की जांच कराकर कार्रवाई के लिए पत्र लिखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed