{"_id":"6a07635d4861b8d4c0077456","slug":"motorcyclist-including-prd-personnel-loses-life-in-road-accident-sonbhadra-news-c-194-1-son1033-146515-2026-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: सड़क हादसे में पीआरडी कर्मी सहित बाइक सवार की गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: सड़क हादसे में पीआरडी कर्मी सहित बाइक सवार की गई जान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनभद्र/करमा। जिले में बृहस्पतिवार की रात और शुक्रवार की भोर में अलग-अलग जगहों पर हुए हादसे में मऊ के रहने वाले पीआरडी कर्मी प्रभाकर पांडेय सहित दो की मौत हो गई। दोनों का पोस्टमार्टम जिला अस्पताल में कराया गया। हादसा किस वाहन से हुआ, यह अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। जजौली (मऊ) थाना क्षेत्र के हसनपुर निवासी पीआरडी कर्मी प्रभाकर पांडेय की ड्यूटी अनपरा थाने में लगी हुई थी। शुक्रवार की सुबह चार बजे के करीब वह बाइक से ही वाराणसी की तरफ जा रहे थे।
राबटर्सगंज कोतवाली क्षेत्र के बट गांव के पास वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर पहुंचे किसी वाहन ने टक्कर मार दी। पुलिस घायल को लेकर सीएचसी मधुपुर पहुंची जहां मृत घोषित कर दिया गया। परिवार वालों को सूचना देने के साथ ही शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया।
करमा थाना क्षेत्र के झकाही मठ के पास बृहस्पतिवार की रात शाहगंज-राजगढ़ मार्ग पर एक बाइक सवार विकास घायल हो गया।
बताते हैं कि करमा थाना क्षेत्र के सहदेइया बैडांड़ निवासी विकास (25) किसी काम से बाइक से झकाही मठ की तरफ जा रहा था। तभी वाहन ने टक्कर मार दी। पुलिस उसे केकराही पीएचसी पहुंची।
विज्ञापन
वहां से मेडिकल कॉलेज भेजा दिया। हालत गंभीर देख वहां से भी बीएचयू ट्रामा सेँटर भेज दिया गया। रास्ते में जाते समय उसकी मौत हो गई। इसके बाद परिवार के लोग शव लेकर घर लौट। प्रभारी निरीक्षक सूर्यभान के मुताबिक शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया।
वाहन से टकराई बाइक, युवक की मौत, साथी गंभीर, वाराणसी रेफर
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के तकिया निवासी करन कोल (26) की सड़क हादसे में मौत हो गई। बताया गया कि करन अपने एक साथी के साथ बाइक से राबर्ट्सगंज से घर लौट रहा था। रात करीब 9:30 बजे तेंदू पुल के पास उनकी बाइक किसी अज्ञात वाहन से टकरा गई। हादसे के बाद दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही हिंदूवादी चौकी इंचार्ज अनिल विश्वकर्मा मौके पर पहुंचे और घायलों को मेडिकल पहुंचवाया, जहां चिकित्सकों ने करन को मृत घोषित कर दिया। वहीं उसके साथी की हालत नाजुक देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद वाराणसी रेफर किया जा रहा है। प्रभारी निरीक्षक रामस्वरूप वर्मा ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है। अज्ञात वाहन की तलाश भी की जा रही है।
सड़क हादसे में दो किशोरों समेत तीन घायल, एक रेफर
म्योरपुर। थाना क्षेत्र के म्योरपुर-लीलासी मार्ग पर जामपानी गांव के पास बृहस्पतिवार की देर रात दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में दो किशोर समेत तीन लोग घायल हो गए। हादसे में सुपाचुंआ गांव निवासी भगवान दास यादव (31) की स्थिति गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज लोढ़ी रेफर कर दिया गया।
भगवान दास यादव किसी काम से जामपानी गांव गए थे। देर रात अपनी बाइक से घर लौट रहे थे। मंगल बाजार जामपानी के पास विपरीत दिशा से आ रही दूसरी बाइक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में भगवान दास के सिर में गंभीर चोटें आईं। लोगों ने उन्हें म्योरपुर सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए रेफर कर दिया। दूसरी बाइक पर सवार दो किशोर कुंडाडीह गांव के निवासी हैं। वह दुद्धी क्षेत्र के मूर्ता गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। हादसे में दोनों किशोरों को मामूली चोटें आईं और वह सुरक्षित बताए जा रहे हैं।