फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Mother son ate poison in sonbhadra sons death wife accused of infidelity in suicide note found from pocket

UP News: मां-बेटे ने खाया जहर, बेटे की मौत, जेब से मिले सुसाइड नोट में पत्नी पर बेवफाई का आरोप

Sun, 03 Jul 2022 03:33 PM IST
उत्पल कांत संवाद न्यूज एजेंसी, सोनभद्र
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनभद्र Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 03 Jul 2022 03:33 PM IST
सार

सोनभद्र के एक गांव में शनिवार देर शाम संदिग्ध हाल मां-बेटे ने कीटनाशक पी लिया। बेटे की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं मां की हालत गंभीर बताई जा रही है। मृतक की जेब से सुसाइड नोट  मिला है। 

विज्ञापन
Mother son ate poison in sonbhadra sons death wife accused of infidelity in suicide note found from pocket
सोनभद्र में मां-बेटे ने खाया जहर

विस्तार

यूपी के सोनभद्र के सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में शनिवार देर शाम संदिग्ध हाल में मां-बेटे ने जहर खा लिया। जिला अस्पताल पहुंचने के कुछ देर बाद ही बेटे की मौत हो गई। वहीं मां की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस को जांच में मृतक की जेब से सुसाइड नोट भी मिला है। इसमें उसने पत्नी पर बेवफाई का आरोप लगाया है। अपनी मौत का जिम्मेदार भी पत्नी, उसके प्रेमी और साले को बताया है।

विज्ञापन


पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक की शादी 10 वर्ष पूर्व घोरावल क्षेत्र में हुई थी। उसे तीन बच्चे भी हैं। पिछले एक साल से पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा है। पत्नी मायके में ही रह रही है। पिता के मुताबिक पत्नी को घर लाने के लिए बेटे ने काफी प्रयास किया, लेकिन वो तैयार नहीं हुई।
विज्ञापन


दो दिन पहले पति-पत्नी में हुआ था भारी विवाद 
दो दिन पहले बहू अपने भाई और अन्य लोगों के साथ आई और जेवर, नकदी सहित अन्य सामान लेकर जाने लगी। विरोध करने पर मेरे बेटे की पिटाई भी की गई। इसके बाद से वह आहत था। शनिवार देर शाम संदिग्ध हाल में कीटनाशक पीने से उसकी तबीयत बिगड़ गई। आनन-फानन उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। बेटे की इस हालत की जानकारी होने पर मां ने भी कीटनाशक पी लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

उसे भी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उधर, अस्पताल में उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस भी जिला अस्पताल पहुंची और परिवार के लोगों से पूछताछ की। कोतवाल दिनेश प्रकाश पांडेय के मुताबिक मृतक के पास से एक सुसाइड नोट मिला है। इसमें उसने अपनी पत्नी का मायके में अवैध संबंध का जिक्र किया है।

सुसाइड नोट में लिखा- फोन पर घंटों प्रेमी से बात करती थी पत्नी

उसने लिखा है कि वह बार-बार पत्नी को अपने साथ आने के लिए कहता था, लेकिन वह नहीं सुन रही थी। फोन पर घंटों प्रेमी से बात करती थी। उसकी मौत का जिम्मेदार पत्नी, उसका प्रेमी और साला है। उसने अपनी संपत्ति छोटे भाई को सौंपने और अपने बेटे की देखरेख भी भाई को ही करने को कहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ससुराल के कुछ लोगों को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed