फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Mother of two children insists on marrying her boyfriend

Sonebhadra News: प्रेमी से विवाह की जिद पर अड़ी दो बच्चों की मां

Fri, 06 Jun 2025 10:52 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Jun 2025 10:52 PM IST
विज्ञापन
Mother of two children insists on marrying her boyfriend
विंढमगंज (सोनभद्र)। झारखंड के घघरी गांव में इन दिनों एक प्रेम कहानी हाई वोल्टेज ड्रामे में तब्दील हो चुकी है। सोनभद्र के कोन थाना क्षेत्र के नेरुईयादामर गांव निवासी दो बच्चों की मां बीते पांच दिनों से प्रेमी के घर के सामने धरने पर बैठी है। प्रेमी की ओर से शादी से इन्कार किए जाने के बाद वह अब जान देने की चेतावनी दे रही है।
विज्ञापन

युवती की शादी पहले झारखंड के नगर ऊंटारी थाना क्षेत्र में हुई थी। उसे दो बच्चे भी हैं, लेकिन वैवाहिक संबंध अच्छे न रहने के कारण वह अपने पति से अलग हो गई। दो वर्ष पूर्व गढ़वा जिले के घघरी गांव निवासी युवक से उसकी मुलाकात एक शादी समारोह में हुई थी। फिर मोबाइल पर बातचीत शुरू हुई और धीरे-धीरे दोनों का प्रेम परवान चढ़ा। बताते हैं कि कुछ समय बाद दोनों अहमदाबाद भागकर चार महीने साथ रहे। इस दौरान वह गर्भवती हो गई। युवक ने उसे शादी का झांसा देकर गांव वापस लौटने की बात कही, लेकिन युवती को नेरुईयादामर गांव छोड़कर खुद घघरी चला गया और मोबाइल भी बंद कर लिया। प्रेमी की तलाश करते हुए वह घघरी गांव पहुंची तो उसने शादी से इन्कार कर दिया। इस पर उसने झारखंड के धुरकी थाना में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर दो दिन में शादी का समझौता करवाया। प्रेमी ने शर्त रखी कि वह पहले पति से हुए बच्चों को नहीं अपनाएगा। समझौते के बाद जब युवती शादी के लिए प्रेमी के घर पहुंची तो वह अचानक लापता हो गया। इससे नाराज युवती पिछले शनिवार से प्रेमी के घर के दरवाजे पर धरने पर बैठी है। उसका आरोप है कि प्रेमी के परिजन उसे प्रताड़ित कर रहे हैं। बावजूद वह वहां से हटने को तैयार नहीं है। अगर प्रेमी उससे शादी नहीं करता तो वह उसके दरवाजे पर आत्महत्या कर लेगी। शुक्रवार की शाम तक युवती अपने प्रेमी के घर के बाहर बैठी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed