फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Mother and son died in road accident due to crushed by trailer three people injured in Sonbhadra

यूपी में खौफनाक हादसा: नौ माह के बच्चे सहित महिला को ट्रेलर ने कुचला, शरीर के उड़ गए चिथड़े; पति समेत तीन घायल

Sat, 09 Aug 2025 05:43 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र। Published by: प्रगति चंद Updated Sat, 09 Aug 2025 05:43 PM IST
सार

Sonbhadra Road Accident: सोनभद्र जिले में दर्दनाक हादसा हुआ। बेकाबू ट्रेलर से कुचलकर मां- बेटे की जान चली गई। वहीं पति समेत तीन लोग घायल हो गए। 

विज्ञापन
Mother and son died in road accident due to crushed by trailer three people injured in Sonbhadra
हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी-शक्तिनगर हाईवे पर शनिवार को चोपन बस स्टैंड के पास दर्दनाक हादसा हुआ। इस हादसे ने लोगों के रोंगटे खड़े कर दिए। बाइक सवार महिला और उसके नौ माह के बेटे को बेकाबू ट्रेलर ने रौंद दिया। महिला अपने पति, बहन और दो बच्चों के साथ राखी बांधने मायके जा रही थी। हादसे में अन्य तीनों को भी चोट आई है। उन्हें चोपन सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन


कैसे हुआ हादसा
डाला निवासी राजन (35) अपनी पत्नी कविता (30), पुत्र भोदुआ (9 माह), सोनू (03) और साली काजल (12) को लेकर बाइक से ससुराल रेडिया गांव जा रहा था। सभी एक ही बाइक पर सवार थे। कविता अपने छोटे बेटे को गोद में लेकर बाइक पर पीछे बैठी थी। चोपन में मुख्य बाजार पार कर अग्रवाल मार्केट के पास पीछे से तेज गति में आ रहे ट्रेलर ने बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन


मां- बेटे को रौंदते हुए निकल गया चालक
कविता बच्चे समेत सड़क पर गिर गई। उन्हें रौंदते हुए ट्रेलर चालक तेज गति में वाहन लेकर फरार हो गया। पहिए के नीचे आने से मां-बेटे का शरीर कई टुकड़ों में बंट गया। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। बाइक चला रहा राजन, काजल और सोनू को भी गंभीर रूप से चोटिल हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

घायलों को तत्काल पहुंचाया अस्पताल

आनन-फानन आसपास के लोगों की मदद से उन्हें चोपन सीएचसी पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सीएचसी के चिकित्सक डॉ. अभय सिंह ने बताया कि राजन की हालत गंभीर बनी हुई है। 

इसे भी पढ़ें; UP: सपा ने पाले पिल्ली-पिल्ला, जो भौंकते हैं; राहुल गांधी के बयान और बिहार चुनाव पर ओपी राजभर ने कही बड़ी बात

शव सड़क से हटवाकर शुरू कराया आवागमन
उधर, चोपन एसओ विजय चौरसिया ने मौके पर पहुंचकर सड़क से मां-बेटे के शव को हटवाकर आवागमन सुचारू कराया। एसओ ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से फरार वाहन की तलाश की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed