फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Mother Ambe, worshiped in Kushmanda format, echoed

कुष्मांडा स्वरूप में पूजी गईं मां अम्बे, गूंजे जयकारे

Tue, 20 Oct 2020 10:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
Mother Ambe, worshiped in Kushmanda format, echoed
राबर्ट्सगंज स्थित आदिशक्ति दुर्गा मंदिर की भव्य प्रतिमा। - फोटो : SONBHADRA
सोनभद्र। शक्ति आराधना पर्व शारदीय नवरात्र के चौथे दिन की अधिष्ठात्री मां कुष्मांडा स्वरूप का भक्तों ने दर्शन पूजन किया। मंदिरों में मां अम्बे के जयकारे से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। रॉबट्सजगंज नगर स्थित देवी मंदिरों के साथ डाला स्थित वैष्णो देवी मंदिर में दर्शन पूजन के लिए अलसुबह से ही भक्तों की भीड़ उमडने लगी, जो देर शाम तक लगी रही। मंदिरों के आस-पास पूजन सामग्री की दुकानों में नारियल, चुनरी व प्रसाद खरीदने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी रही। मंदिरों पर सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिसकर्मी तैनात रहे।
विज्ञापन

राबर्ट्सगंज नगर स्थित प्राचीन शीतला मंदिर, सातो शीतला मइया मंदिर, दक्षिणेश्वर काली मंदिर, दुर्गा मंदिर और बरकरा गांव स्थित काली मंदिर सहित अन्य मंदिरों में भक्तों ने मां दुर्गा के चौथे स्वरूप कुष्मांडा का पूजन अर्चन किया। दर्शन पूजन के लिए सुबह से ही भक्तों की भीड़ लगी रही। मंदिरों में भक्तगण दुर्गा सप्तशती का पाठ करते हुए नजर आए। वहीं नवरात्र के दौरान बच्चों का मुंडन संस्कार कराने वालों की भीड़ देखी गई। घोरावल के शिवद्वार स्थित उमामाहेश्वर मंदिर, घोरावल स्थित माता दुर्गा के मंदिर, प्राचीन शिव मंदिर, राधाकृष्ण मंदिर, बर कन्हरा स्थित माता काली के मंदिर सहित अन्य मंदिरों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने दर्शन पूजन किया। दुद्घी में मां काली के दरबार में सैकड़ों भक्तों ने मत्था टेका। सामाजिक दूरी बनाते हुए भक्तों ने दर्शन पूजन किया और मां को प्रिय नारियल, चुनरी चढ़ाया। डाला प्रतिनिधि के अनुसार वाराणसी शक्तिनगर राजमार्ग के किनारे डाला बारी में स्थित मॉ वैष्णो देवी मंदिर में शारदीय नवरात्र के चौथे दिन सैकड़ों की संख्या में भक्तों ने दर्शन पूजन किया। नारियल, चुनरी मां को चढ़ाया। गुफा में पिंडी स्वरूप में विराजमान त्रिदेवियों का भक्त दर्शन पूजन किए। माता के जयकारों से मंदिर परिसर गूंजता रहा। मंदिर के बाहर भक्तगण नारियल तोड़े। व्यवस्था में कर्मचारी लगे रहे। भक्तों को मास्क पहनने पर ही दर्शन पूजन के लिए मंदिर के अंदर जाने दिया जा रहा था। मंदिर में थर्मल स्क्रीनिंग की भी व्यवस्था रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed