फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Most ATMs are locked, annoying people

बंद रहे अधिकांश एटीएम, लोग परेशान

Sat, 26 Nov 2016 10:49 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, सोनभद्र
ब्यूरो, अमर उजाला, सोनभद्र Updated Sat, 26 Nov 2016 10:49 PM IST
विज्ञापन
Most ATMs are locked, annoying people
राबर्ट्सगंज में बंद पड़े एटीएम।
चेस्ट में पिछले एक सप्ताह से करेंसी न आने से जिले में लेनदेन की स्थिति काफी प्रभावित है। नतीजा यह रहा कि शनिवार को बैंकों के बंद होने पर लोग एटीएम पर रुपये निकासी के लिए पहुंचे लेकिन ज्यादातर एटीएम बंद रहे। इससे लोग परेशान रहे।
विज्ञापन


   राबर्ट्सगंज में शनिवार को सुबह करीब नौ बजे से ही लोगों ने बैंकों के एटीएम का चक्कर काटना शुरू कर दिया था। एसबीआई की शाखा पर रुपये निकालने के लिए लोगों की लंबी कतार लगी लेकिन नगर के बैंक आफ बड़ौदा, यूको बैंक, यूनियन बैंक, केनरा बैंक, आईएनजी वैश्य बैंक, पीएनबी छपका बैंक के एटीएम बंद रहे।
विज्ञापन


हालांकि विकास भवन, छपका में स्थित एक बैंक की शाखा के एटीएम खुले रहे। इससे लोगों को राहत हुई लेकिन इन एटीएम से दो हजार रुपये की ही नोट निकली। इससे फुटकर के लिए लोग परेशान नजर आए। दुद्धी प्रतिनिधि के अनुसार  भारत सरकार द्वारा पांच सौ और एक हजार के पुराने नोट बंद करने और अब तक बैंकों में पांच सौ की नई करेंसी न आने से परेशानी हो रही है। बैंकों में दो हजार रुपये के करेंसी नोट आने से लोगों ने थोड़ी राहत की सांस ली और लोगों को लगा कि अब स्थिति सामान्य हो जाएगी। लेकिन लोगों की परेशानी तब और बढ़ गई जब लोग दो हजार के नोट लेकर बाजारों में फुटकर के दर दर भटक रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed