फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   more trend in mechanical and computer science for polytechnic

पॉलीटेक्निक के लिए मैकेनिकल और कम्प्यूटर साइंस में ज्यादा रुझान

Tue, 15 Nov 2022 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Nov 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
more trend in mechanical and computer science for polytechnic
सोनभद्र। पॉलीटेक्निक की पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों का रूझान मैकेनिकल प्रोडक्शन और कंप्यूटर साइंस में अधिक है। सिविल इंजीनियरिंग भी उनका चहेता विषय है। जिले में संचालित राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेजों के इन ट्रेडों में पढ़ाई के लिए सर्वाधिक दाखिले हुए हैं। प्रवेश की प्रक्रिया चार दिसंबर तक चलेगी। यहां पीजी डिप्लोमा कोर्स अभी चालू नहीं हुआ है। जिले में तीन राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज संचालित हैं। हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट पास करने के बाद छात्र-छात्रा खुद का कौशल निखारने के लिए तकनीकी शिक्षा पर जोर दे रहे हैं। इसमें पॉलीटेक्निक की पढ़ाई उनका अहम विकल्प बना हुआ है। राजकीय पॉलीटेक्निक लोढ़ी राबर्ट्सगंज के प्रधानाचार्य विजेंद्र सिंह ने बताया कि उनके यहां सिर्फ मैकेनिक प्रोडक्शन की कक्षाएं चलती हैं। इसके लिए 75 सीट निर्धारित है। इसके सापेक्ष अब तक 72 सीटों पर प्रवेश हो चुकी है। शेष तीन सीट पर प्रवेश की प्रक्रिया चल रही है। राजकीय पॉलीटेक्नीक चोपन की कक्षाएं भी इस समय लोढ़ी में संचालित हो रही है। चोपन में तीन ट्रेडों से पढ़ाई चल रही है। इसमें मैकेनिकल आटो में 75 सीट के सापेक्ष 68, कम्प्यूटर साइंस में 75 सीट के सापेक्ष 70 सीटों पर अब तक दाखिला हो गया है। वहीं सबसे कम इलेक्ट्रानिक इंजीनियरिंग में बच्चों का रुझान है। निर्धारित 75 सीट के सापेक्ष महज 44 सीटों पर ही अब तक एडमिशन हुआ है। राजकीय पॉलीटेक्नीक सिन्दुरिया के प्रधानाचार्य अजय सिंह ने बताया कि उनके यहां भी तीन ट्रेड से पढ़ाई चल रही है। यहां सिविल इंजीनियरिंग में सर्वाधिक 75 सीट में 71 सीट पर बच्चों ने एडमिशन कराया है। मैकेनिकल इंजीनियरिंग में अब तक 70 बच्चों का दाखिला हुआ है। इलेक्ट्रिक एंड इलेक्ट्रानिक्स इंजीनियरिंग में भी 70 बच्चों ने एडमिशन कराया है। बताया कि चार दिसंबर तक एडमिशन लिया जाएगा। पॉलीटेक्नीक दूसरे वर्ष में भी प्रवेश की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed