{"_id":"6564f4817f340a638e0bab39","slug":"more-than-ten-objections-on-proposed-examination-centers-in-three-days-sonbhadra-news-c-194-1-son1001-6310-2023-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: प्रस्तावित परीक्षा केंद्रों पर तीन दिन में दस से अधिक आपत्तियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: प्रस्तावित परीक्षा केंद्रों पर तीन दिन में दस से अधिक आपत्तियां
विज्ञापन
यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए जारी 79 केंद्रों की प्रस्तावित सूची पर आपत्तियां आनी शुरू हो गई हैं। तीन दिन में 10 से अधिक आपत्ति दर्ज कराई गई है। कोई अपने विद्यालय को केंद्र न बनाने से असंतुष्ट है तो किसी में अधिक दूर केंद्र भेजने के कारण नाराजगी है। अभी 30 नवंबर तक आपत्ति ली जानी है। इसके बाद उसका निस्तारण किया जाएगा।
2024 में होने वाली यूपी बोर्ड परीक्षा में 202 माध्यमिक स्कूलों के 47787 छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। इसमें हाईस्कूल के 28845 और इंटर के परिक्षार्थियों की संख्या 18942 है। लंबे इंतजार के बाद गत बृहस्पतिवार को 79 केंद्रों की सूची जारी करते हुए 25 नवंबर से आपत्ति दर्ज कराने का अवसर दिया गया है।
इसके बाद से ही स्कूल प्रबंधन, अभिभावकों की ओर से लगातार प्रस्तावित केंद्रों पर आपत्ति दर्ज कराई जा रही है। आपत्ति 30 नवंबर तक ली जाएगी। इसके कार्यालय में हार्ड कॉपी या ई मेल आईडी पर भेजी जा सकती है। आपत्तियों का निस्तारण जिला स्तर पर गठित समिति करेगी। इसके बाद उसे बोर्ड को भेजा जाएगा। तब केंद्रों की अंतिम सूची जारी होगी। जिले में पिछले साल 80 केंद्रों पर यूपी बोर्ड की परीक्षा हुई थी।
विज्ञापन
केस एक:
लीलावती हाईस्कूल पकरी चोपन के प्रबंधक श्यामा चरण गिरी ने बताया कि स्कूल के 37 लड़कियों व 31 लड़कों का सेंटर 45 किमी दूर डीएमएस काॅलेज में भेजा गया है। जिसको लेकर आपत्ति दी गई है। बोर्ड ने अधिकतम 12 किमी दूर ही केंद्र बनाने का निर्देश दिया है।
केस दो:
पं. दीनदयाल उपाध्याय मॉडल इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य शैलेंद्र चौबे ने बताया कि काॅलेज को सेंटर बनाया गया है। यहां न तो पर्याप्त कुर्सी है और न मेज। प्रश्नपत्र रखने को आलमारी तक नहीं है। खिड़कियों में शीशे नहीं है। सीसी टीवी कैमरा, जनरेटर, इंवर्टर, कंम्प्यूटर उपलब्ध नहीं है। पेयजल की समुचित व्यवस्था और बाउंड्री नहीं है। ऐसे में कालेज को सेंटर न बनाने के लिए आपत्ति दी गई है।
केस तीन:
भरकवाह स्थित बाबा बिहारी इंटर कॉलेज को पिछले दस वर्षों से लगातार परीक्षा केंद्र बनाया जाता रहा है। इस बार प्रस्तावित केंद्र की सूची में कॉलेज का नाम नहीं है। विद्यालय की छात्राओं को राजकीय इंटर कॉलेज खैरपुर सेंटर पर परीक्षा के लिए 15 किमी दूर जाना होगा। स्कूल प्रबंधन ने मामले में आपत्ति दिया है।
नए कॉलेजाें को बना दिया केंद्र
सेंटर निर्धारण में जमीनी हकीकत को ध्यान में नहीं रखा गया है। पं. दीनदयाल मॉडल इंटर काॅलेज मुल्लाडीह, रामगढ़ और गुरमुरा को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। पहली बार परीक्षा केंद्र बने इन स्कूलों में सीसीटीवी सहित कई मूलभूत सुविधाएं ही नहीं हैं। ऐसे में यहां परीक्षा करा पाना टेढ़ी खीर है।