फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   More than five animals died in the cowshed.

Sonebhadra News: गोशाला में पांच से ज्यादा पशुओं की मौत

Thu, 20 Nov 2025 01:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Nov 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
More than five animals died in the cowshed.
सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज नगर स्थित गोशाला में बीते दो दिन में पांच से ज्यादा पशुओं की मौत होने का दावा किया जा रहा है।
विज्ञापन

इससे संबंधित फोटो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। इसमें भूख व ठंड से पशुओं के मरने का आरोप है। हालांकि जिम्मेदार इससे इंकार कर रहे हैं। उनका कहना है कि दुर्घटना में घायल पशुओं को रेस्क्यू कर गोशाला में उपचार कराया जा रहा था। उन्हीं में से चार पशु मरे हैं, जबकि एक पशु की स्वाभाविक मौत हुई है।
नगर स्थित अस्थाई गोशाला में क्षमता से ज्यादा 421 पशु रखे गए है। इसमें हाल में ही रेस्क्यू करके लाए गए पशु भी शामिल हैं। पशुओं की देखभाल नगर पालिका प्रशासन की तरफ से कराया जा रहा है। पशुपालन विभाग की तरफ से पशुओं का समय-समय पर टीकाकरण एवं बीमार पशुओं का उपचार कराया जाता है।
विज्ञापन

बीते दो दिन से गोशाला में पांच से अधिक पशुओं के मृत होने की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। गोशाला में पशुओं की देखभाल कर रहे कर्मचारियों की मानें तो कुछ दिन पहले अलग-अलग इलाकों से 12 की संख्या में घायल पशुओं को यहां लाया गया था। उन पशुओं का उपचार चल रहा था, घायल पशुओं में से चार मरे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोशाला में सिर्फ एक पशु की स्वाभाविक रूप से मौत हुई है। आरोप है कि रेलवे क्राॅसिंग के पास प्लाटेंशन, अकड़हवा पोखरा से मृत अवस्था में उठाए गए पशुओं को भी गोशाला में मृत दिखाकर फोटो वायरल किया जा रहा है, जो गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed