फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   More than 70 secretaries and village head will be recovered in bench scam, notice issued

बेंच घोटाले में 70 से अधिक सचिव और ग्राम प्रधान से होगी रिकवरी, नोटिस जारी

Thu, 07 Apr 2022 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Apr 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
More than 70 secretaries and village head will be recovered in bench scam, notice issued
जिले के कई ग्राम पंचायतों में बेंचों को लगाने के नाम पर लाखों रुपये रुपये ग्राम विकास अधिकारी और ग्राम प्रधान डकार गए हैं। इसका खुलासा अधिकारियों की जांच में हुआ है। डीएम चंद्र विजय सिंह के निर्देश पर पंचायती राज विभाग ने करीब 51 सचिवों और कई ग्राम प्रधानों नोटिस जारी कर नियमों को दरकिनार कर निकाले गए धन को जमा करने का निर्देश दिया है। नोटिस जारी होते ही सरकारी धन का बंदरबांट करने वालों में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन

जिले के दस विकास खंड क्षेत्र के कई ग्राम पंचायतों में सीमेंटेड बेंच लगाया गया है। बेंच लगाने के नाम पर सरकारी धन का बंदरबांट करने की शिकायत की जांच कर चुके अधिकारियों ने अपनी रिपोर्ट सीडीओ को सौंप दी है। सूत्रों की मानें तो अधिकारियों ने सौ से अधिक ग्राम पंचायतों में बेंच को लगाने में गड़बड़ी पाई है। कई ग्राम पंचायतों में कम बेंचों को लगाकर अधिक का भुगतान लिया गया है। वहीं कई ग्राम पंचायतों में महंगे दर पर बेंच की खरीद की है। उच्चाधिकारियों के मना करने के बाद भी कई सेक्रेट्री और ग्राम प्रधानों ने बेंचों की आपूर्ति करने वाली फर्मों को भुगतान कर दिया। जांच पूरी होने के बाद उच्चाधिकारियों ने संबंधित सेक्रेट्री और ग्राम प्रधानों से सरकारी धन की रिकवरी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। व्यापक पैमाने पर भ्रष्टाचार करने वाले सेक्रेट्री और ग्राम प्रधानों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जा रही है।
विज्ञापन

बेंच घोटाले में जांच रिपोर्ट के आधार पर 70 से अधिक सचिव व ग्राम प्रधानों को नोटिस जारी की गई है। निर्धारित समय सीमा के भीतर रिकवरी की धनराशि जमा न करने और संतोषजनक जवाब न देने वालों के खिलाफ अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। - डॉ. अमित पाल शर्मा, सीडीओ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed