फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   More nitrate in water pumps in Kulodomari

कुलडोमरी में हैंडपंपों के पानी में अधिक नाइट्रेट

Sat, 08 Apr 2017 11:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/सोनभद्र
ब्यूरो/अमर उजाला/सोनभद्र Updated Sat, 08 Apr 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
More nitrate in water pumps in Kulodomari
water shimla
प्रदेश की बड़ी ग्राम पंचायतों में से एक कुलडोमरी (भाठ क्षेत्र) के अधिकांश जलस्रोत विषाक्त हो गए हैं। इस ग्राम पंचायत के 18 गांवों/मजरों के 517 हैंडपंपों के पानी की लैब रिपोर्ट के जरिए सामने आए इस खुलासे ने हड़कंप मचा है। अधिकांश हैंडपंपों में नाइट्रेट की अत्यधिक मात्रा मिली है। ऐसे पानी के सेवन का सीधा मतलब है ब्लू बेबी सिंड्रोम, कैंसर जैसी बीमारियों को निमंत्रण। बावजूद अभी तक इस इलाके के लोग यही पानी पी रहे हैं।
विज्ञापन



जल निगम की यूनिसेफ शाखा ने कुलडोमरी ग्राम पंयायत के डिबुलगंज, मेडऱदह, लोझरा, बेनादह, दुगोड़वा, मनरहवा, बैरपान, सिदहवा, लोड, डैनिया, बीरनबहरा, खोडिय़ा, अमहवा, करहिया, गुलालीडीह गांव/मजरे के 517 हैंडपंपों की सैंपलिंग की थी। इनमें आधे से अधिक में नाइट्रेट की मात्रा (150 से 750 मिलीग्राम प्रति लीटर) है।
विज्ञापन



अधिकांश में यह मात्रा चार से पांच सौ मिलीग्राम है। जबकि भारतीय मानक ब्यूरो और राष्ट्रीय स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक यह दस से 45 मिलीग्राम ही होनी चाहिए। सामान्यतया नाइट्रेट की अत्यधिक मात्रा के लिए रासायनिक उर्वरकों के अत्यधिक प्रयोग एवं मल-मूत्र के अत्यधिक स्राव को कारण माना जाता है, लेकिन यहां परिस्थिति अलग है।
विज्ञापन
विज्ञापन



खतरा केंद्र नई दिल्ली के निदेशक दुन्नू राय पुराने जलस्रोतों के सूखने और औद्योगिक स्राव की भूजल में बढ़ती मात्रा को कारण मानते हैं है। कहा कि जलसोत की रिचार्जिंग जरूरी है। वहीं जल निगम यूनिसेफ के एक्सईएन दिनेश कुमार का कहना था कि उच्चाधिकारियों को अवगत कराने के साथ ही प्रभावित एरिया में पाइपलाइन से पेयजल सप्लाई के लिए कार्ययोजना बनाकर भेजी गई है। नीति आयोग से मंजूरी मिलते ही काम शुरू हो जाएगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed