फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   More corona infected in rural areas

ग्रामीण क्षेत्रों में ज्यादा मिल रहे कोरोना संक्रमित

Thu, 13 May 2021 06:01 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 May 2021 06:01 PM IST
विज्ञापन
More corona infected in rural areas
सोनभद्र। जिले के ग्रामीण इलाकों में कोरोना की रफ्तार धीरे-धीरे तेज होने लगी है। पिछले 24 घंटे के दौरान 161 कोरोना संक्रमित व्यक्ति मिले हैं। प्रशासन ने कोरोना संक्रमितों के घरों के आसपास कंटेनमेंट जोन बनवाना शुरू कर दिया है। वहीं रिपोर्ट मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीमें मरीजों के घर जाकर उनका स्वास्थ्य परीक्षण कर मेडिकल किट देने में जुट गई है।
विज्ञापन

जिले में कोरोना संक्रमण का चेन तोड़ने के लिए जिलाधिकारी अभिषेक सिंह के निर्देश पर 17 मई तक कोरोना कर्फ्यू लगाया गया है। लेकिन, कर्फ्यू के दौरान आवश्यक सेवाओं को बहाल रखा गया है। इस नाते लोग घरों से सब्जी, फल, किराना का सामान, दूध आदि लेने के लिए निकल रहे हैं। कई दुकानों पर भीड़ लगने से कर्फ्यू का उल्लंघन होते भी देखा जा सकता है। ग्रामीण इलाकों में कर्फ्यू का नाममात्र का ही पालन हो रहा है। इस नातेे संक्रमण तेजी से फैल रहा है। बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन में पिछले 24 घंटे के दौरान 161 कोरोना संक्रमित मिलने की पुष्टि हुई है। इनमें सबसे अधिक ग्रामीण इलाकों के मरीज हैं। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. नेम सिंह का कहना है कि विभागीय टीमें मरीजों के घर जाकर ऑक्सीजन, पल्स आदि की जांच कर रही हैं। जिन मरीजों की हालत ठीक है और उनके पास होम आइसोलेशन की व्यवस्था है तो उन्हें अस्पताल में भर्ती नहीं कराया जा रहा है। गंभीर और जिन मरीजों के पास आइसोलेशन का इंतजाम नहीं है उन्हें भर्ती कर उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed