फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Moonless night illuminated with the light of lamps

Sonebhadra News: दीपों की रोशनी से जगमग हुई अमावस की रात

Sun, 12 Nov 2023 07:32 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Nov 2023 07:32 PM IST
विज्ञापन
Moonless night illuminated with the light of lamps
सोनभद्र। जिले में रविवार को दीपोत्सव की धूम रही। रोशनी से कोना-कोना जगमग हो उठा। रंग-बिरंगी आतिशबाजी से आकाश नहा उठा तो धरती पर दीपों की लड़ी अद्भुत छटा बिखेर रही थी। बिजली के झालरों से सजे भवन मन मोहते रहे। लोगों ने धूमधाम से दीपावली मनाई। देर शाम शुभ मुहूर्त में धन की देवी लक्ष्मी और विघ्नहर्ता भगवान श्रीगणेश की विधि-विधान से पूजा कर कृपा पात्र बनाने की कामना की।
विज्ञापन

प्रकाश पर्व को लेकर कई दिनों से लोग तैयारी में जुटे थे। घरों के रंग-रोगन और सफाई के बाद उसे आकर्षक ढंग से सजाया गया। बाजार में भी दीपावली के लिए खरीदारी में लोग मशगूल रहे। कपड़ा, आभूषण, बर्तन, मिठाई, गणेश-लक्ष्मी की प्रतिमा, पूजन सामग्री आदि के साथ पटाखों की भी खरीदारी में लोगों ने उत्साह दिखाया। रविवार को भी पूरे दिन लोग तैयारियों में तल्लीन रहे। दिन भर खरीदारी के बाद शाम को नहा-धोकर पूजन में जुट गए। पूरे परिवार के साथ बैठकर घरों में विधि पूर्वक देवी महालक्ष्मी और भगवान गणेश की आराधना की गई। एक-दूसरे के घर पहुंचकर मिठाई और उपहार दिए। पूजन के साथ ही घरों पर दीप जलाने का क्रम शुरू हुआ। घरों की छत, आंगन में दीपों की टिमटिमाहट से अलौकिक छटा मन मोहती रही। रंग-बिरंगी आतिशबाजी देर रात तक जारी रही।
विज्ञापन

बार सभागार में दीप जलाकर मनाई दीपावली
सोनभद्र। पतंजलि योग परिवार ने प्रमुख योग मार्ग दर्शक चंद्र बहादुर सिंह के नेतृत्व में बार सभागार में दीपावली मनाई। वरिष्ठ योग साधक रमेश राम पाठक के नेतृत्व व भारत स्वाभिमान के नगर योग संरक्षक शेषमणि तिवारी, मिठाई लाल सोनी की देखरेख में हुए कार्यक्रम में योग साधकों ने मिट्टी के दीपक जलाकर दीपावली पर्व मनाया। सभी को मिट्टी का दीपक जलाने का संदेश दिया गया। इस अवसर पर पतंजलि योग समिति के जिला प्रभारी रवि प्रकाश त्रिपाठी, सुनील कुमार चौबे, ओम प्रकाश यादव, मोहर देव पांडेय, अमरेश चंद्र त्रिपाठी, दिनेश लाल श्रीवास्तव, पन्नालाल सोनी, गोपाल दास केसरी, रूप नारायण सिंह, पुरुषोत्तम कुमार जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed