{"_id":"5eb8376a8ebc3e907713ccb0","slug":"monitoring-assistant-of-pollution-control-board-suspended-in-financial-irregularities","type":"story","status":"publish","title_hn":"वित्तीय अनियमितता में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का मानिटरिंग असिस्टेंट निलंबित,शासन स्तर पर हुई शिकायत पर हुई कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वित्तीय अनियमितता में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का मानिटरिंग असिस्टेंट निलंबित,शासन स्तर पर हुई शिकायत पर हुई कार्रवाई
Sun, 10 May 2020 10:48 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Sun, 10 May 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
सस्पेंड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वित्तीय अनियमितता को लेकर शासन स्तर पर की शिकायत पर सोनभद्र के क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड कार्यालय में तैनात मानिटरिंग असिस्टेंट रंजीत कुमार को निलंबित कर दिया गया है। रंजीत को बोर्ड के लखनऊ मुख्यालय से संबद्ध किया गया है।
विज्ञापन
शासन बोर्ड के वाराणसी के क्षेत्रीय अधिकारी कालिका सिंह को जांच अधिकारी नामित यथाशीघ्र जांच रिपोर्ट सौंपने को कहा है। कर्मचारी के निलंबन की पुष्टि सोनभद्र के क्षेत्रीय अधिकारी राधेश्याम ने भी की। सूत्रों का कहना है कि मेडिकल इकाई के बारे में रिपोर्ट लगाने को लेकर शासन स्तर पर किसी ने वित्तीय अनियमितता की शिकायत की थी।
विज्ञापन
इस शिकायत को गंभीरता से लेते हुए शासन ने आरोपी कर्मचारी रंजीत को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर बोर्ड मुख्यालय से संबद्ध कर दिया है। इसकी पुष्टि क्षेत्रीय अधिकारी राधेश्याम ने भी की । बताया कि रंजीत को निलंबित कर बोर्ड मुख्यालय से संबद्ध किए जाने की सूचना उन्हें मिली है। विस्तृत जानकारी सोमवार को कार्यालय खुलने पर ही दी जा सकेगी।
विज्ञापन