फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Money rained on Teras, the market was happy....

तेरस पर बरसा धन, बाजार हुआ प्रसन्न....

Wed, 03 Nov 2021 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Nov 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
Money rained on Teras, the market was happy....
धनतेरस पर बर्तन की खरीदारी करते लोग। - फोटो : SONBHADRA
सोनभद्र। कोरोना के बाद से ही लगातार मंदी से जूझते बाजार ने धनतेरस पर जबरदस्त उछाल लिया। बर्तन, सराफा, इलेक्ट्रानिक्स और ऑटो मोबाइल्स क्षेत्र की दुकानों पर खरीदारी के लिए पूरे दिन ग्राहकों की भीड़ लगी रही। लोगों ने महंगाई की मार को दरकिनार कर खूब खरीदारी की। बाजार के जानकारों की मानें तो इस बार बीस करोड़ से अधिक का कारोबार हुआ है। साढ़े सात सौ से अधिक बाइक बिकी हैं।धनतेरस पर धातु से बने सामानों की खरीदारी को शुभ माना जाता है। इस दिन लोग पीतल और स्टील के बर्तन के साथ सोना-चांदी के आभूषण, सिक्के, सुख-समृद्धि के प्रतीक गणेश-लक्ष्मी जी की मूर्ति खरीदते हैं। इसके अलावा घरेलू उपयोग के टीवी, मोबाइल फोन, एसी, वाशिंग मशीन सहित अन्य सामानों की भी खूब बिक्री होती है। इस बार कोरोना का असर कम होने के कारण अच्छे कारोबार की उम्मीद में व्यापारियों ने पहले से ही तैयारी कर रखी थी। नगर के बढ़ौली चौक से मेन चौक, उत्तर मोहाल और धर्मशाला चौक से पन्नूगंज रोड पर रेलवे क्रॉसिंग तक पूरा बाजार ग्राहकों की भीड़ से पटा रहा। बर्तन, इलेक्ट्रानिक्स के दुकानदारों ने बाहर तक दुकानें सजा रखी थीं। बर्तन व्यापारी धीरज सोनी ने बताया कि पिछले वर्ष की अपेक्षा बाजार अच्छा है। कारोबार में 25 फीसदी से अधिक की वृद्धि हुई है। सराफा दुकानदार प्रतीक केशरी, शिवकुमार ने बताया कि सोने-चांदी के सिक्के, चांदी से बनी मूर्ति, पायल और अन्य आभूषणों की खरीद हुई है। सराफा व्यापार मंडल के अध्यक्ष मिठाईलाल सोनी की मानें तो करीब 30-35 प्रतिशत तक सराफा कारोबार में वृद्धि हुई है। नगर के बाजार में बर्तन और आभूषणों के साथ मिट्टी के बने सामानों की भी बिक्री खूब हुई। बर्तन, दीपक, मूर्तियां और सजावटी सामानों की लोगों ने खूब खरीदारी की। नगर के रामलीला मैदान में लगे दीपोत्सव मेले में सजी दुकानों पर ग्राहकों ने सजावटी सामानों, रंगोली, दीपक, झालर आदि की खरीदारी की। त्योहार के लिए चूड़ा, लाई, चीनी की मिठाइयां की दुकानों पर भी भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed