फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Modern workshop to be built in ITI Ghorawal

Sonebhadra News: आईटीआई घोरावल में बनेगी आधुनिक कार्यशाला

Sat, 27 Sep 2025 07:02 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Sep 2025 07:02 PM IST
विज्ञापन
Modern workshop to be built in ITI Ghorawal
सोनभद्र। घोरावल ब्लॉक के विसुंधर में संचालित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में 2.89 करोड़ से आधुनिक कार्यशाला प्रशिक्षण कक्ष का निर्माण कराया जाएगा। टाटा टेक्नोलाॅजी लिमिटेड के सहयोग से बनने वाले आधुनिक कक्ष में 12 ट्रेड संचालित किए जाएंगे।
विज्ञापन

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान दुद्धी के प्रधानाचार्य रविंद्र पटेल के मुताबिक टाटा टेक्नोलाजीज लिमिटेड के सहयोग से राजकीय औद्योगिक संस्थानों में आधुनिक कार्यशाला प्रशिक्षण कक्ष का निर्माण कराया जा रहा है। इसी क्रम में राजकीय आईटीआई घोरावल में भी निर्माण होना है। रॉबर्ट्सगंज और दुद्धी स्थित राजकीय आईटीआई में इसका निर्माण हो चुका है।
विज्ञापन

निर्माण पूरा होने के बाद यहां टाटा संस्थान की तरफ से 12 ट्रेड में छात्र-छात्राओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके बाद युवाओं को संस्थान में चयन किया जाएगा। शुरूआत में तीन ट्रेड में प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके बाद दूसरे ट्रेड की मान्यता शासन प्रदान करेगा। प्रशिक्षण कक्ष का निर्माण ग्रामीण अभियंत्रण विभाग कराएगा। इसकी तैयारी शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
12 ट्रेड के विद्यार्थियों को मिलेगा प्रशिक्षण
राजकीय आईटीआई घोरावल में बनने वाले आधुनिक कार्यशाला प्रशिक्षण कक्ष में 12 ट्रेड के विद्यार्थियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसमें विनिर्माण प्रक्रिया नियंत्रण और स्वचालन, एडिटिव मैन्युफैक्चरिंग तकनीशियन 3डी प्रिंटिंग, उन्नत सीएनसी मशीनिंग तकनीशियन, मैकेनिक इलेक्ट्रिक वाहन, मैकेनिक मोटर वाहन, औद्योगिक रोबोटिक्स और डिजिटल विनिर्माण तकनीशियन, सीएएम प्रोग्रामर, बेसिक डिजाइनर और वर्चुअल वेरिफायर मैकेनिकल, इंडस्ट्रीयल इंटरनेट ऑफ थिंग्स तकनीशिनयन, उन्नत उपकरणों का उपयोग करने वाला कारीगर, प्लंबर समेत अन्य ट्रेड शामिल है।

---- वर्जन:
राजकीय आईटीआई घोरावल में करीब 2.89 करोड़ से आधुनिक कार्यशाला प्रशिक्षण कक्ष का निर्माण कराया जाएगा। इसकी स्वीकृति मिल गई है और कार्यदायी संस्था ने टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी है। निर्माण कार्य जल्द शुरू होगा। - योगेंद्र नारायण चौधरी, अधीक्षण अभियंता, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, मिर्ज़ापुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed