{"_id":"67ace7a706292346df07d96d","slug":"modern-chhath-ghat-will-be-built-in-chopan-with-rs-25-crores-sonbhadra-news-c-194-1-svns1040-124266-2025-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: चोपन में ढाई करोड़ से बनेगा आधुनिक छठ घाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: चोपन में ढाई करोड़ से बनेगा आधुनिक छठ घाट
विज्ञापन
छठ को और भी भव्य व सुविधाजनक बनाने के लिए नगर पंचायत प्रशासन ने पहल की है। प्रशासन की पहल पर सोन नदी के किनारे आधुनिक सुविधाओं से लैस छठ घाट के निर्माण की योजना बनाई गई है।
करीब ढ़ाई करोड़ रुपये की लागत से छठ घाट का निर्माण कराया जाएगा। नगर पंचायत प्रशासन की तरफ से इसका प्रस्ताव बनाकर शासन में भेजा गया था। जिसे वित्तीय और प्रशासनिक स्वीकृति मिलने के बाद डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार की जा रही है।
डीपीआर तैयार होते ही निर्माण कार्य के लिए टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। चोपन स्थित सोन घाट पर हर वर्ष छठ महापर्व के दौरान हजारों की संख्या में श्रद्धालु एकत्रित होते हैं। उनकी सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए छठ घाट पर चेंजिंग रूम, फुटपाथ, प्रकाश व्यवस्था, बैठने के लिए बेंच और अन्य आवश्यक सुविधाएं विकसित की जाएंगी।
विज्ञापन
विशेष रूप से महिलाओं के लिए चेंजिंग रूम का निर्माण इस परियोजना की मुख्य विशेषता होगी। ताकि व्रतियों को वस्त्र बदलने में किसी प्रकार की असुविधा न हो। इसके अलावा, छठ घाट का सुदरीकरण भी कराया जाएगा। जिससे यह अधिक आकर्षक और सुविधाजनक बन सके।
यह परियोजना श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बनाई गई है। इसे जल्द से जल्द मूर्त रूप दिया जाएगा। सिंचाई विभाग तेजी से डीपीआर तैयार करने में जुटा हुआ है, ताकि निर्माण कार्य जल्द शुरू किया जा सके। -उस्मान अली, अध्यक्ष-नगर पंचायत चोपन।