{"_id":"646f917da6a2d12e610381a4","slug":"mobile-app-will-alert-in-case-of-lightning-or-earthquake-sonbhadra-news-c-20-1-222741-2023-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: बिजली गिरे या भूकंप आए मोबाइल एप करेगा सचेत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: बिजली गिरे या भूकंप आए मोबाइल एप करेगा सचेत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। आपके आसपास कहीं बिजली गिरने वाली हो या भूकंप आने वाला हो। तेज आंधी-तूफान और बारिश होने वाली हो। आपका मोबाइल फोन आपको इन आपदाओं से पहले ही सतर्क कर देगा। इसके लिए सिर्फ मोबाइल फोन में सचेत एप को डाउनलोड करना होगा। राष्ट्रीय आपदा प्रबंध प्राधिकरण (एनडीएमए) की ओर से तैयार यह एप आसपास घटित होने वाली किसी भी आपदा के बारे में सटीक जानकारी देगा। जिले के प्रत्येक व्यक्ति के मोबाइल में इस एप को डाउनलोड करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
हर साल बारिश के मौसम में बिजली गिरने से जिले में बड़ी जनहानि होती है। औसतन 35-40 लोग जान गंवा देते हैं। इसी के तहत अब सचेत एप तैयार किया गया है। आपदा सलाहकार पवन कुमार शुक्ला के मुताबिक मोबाइल में मौजूद सचेत एप बिजली गिरने, बारिश होने, तापमान में उतार-चढ़ाव, भूकंप, भू-स्खलन सहित अन्य आपदाओं के बारे में पूरी जानकारी देगा। आपदा की स्थिति में करीब 15 से 20 मिनट पहले ही एप बीप की आवाज के साथ रेड अलर्ट करने लगेगा। लोगों के लिए यह बेहद उपयोगी है। इस एप को गूगल प्ले स्टोर से आसानी से डाउनलोड किया जा सकता है।
दुद्धी के 31 गांवों में अलार्म सिस्टम प्रभावी
बिजली गिरने की सबसे अधिक घटनाएं दुद्धी तहसील क्षेत्र में होती हैं। लिहाजा बचाव के लिए इस क्षेत्र पर विशेष जोर दिया जा रहा है। एनडीएमए के निर्देश पर दुद्धी के 31 गांवों में अलार्म सिस्टम लगाया गया है। यह बिजली गिरने से करीब आधे घंटे पहले ही लोगों को सतक कर देगा। इस सिस्टम में तीन रंग के सिग्नल हैं। सामान्य स्थित हरी बत्ती जलती रहेगी। आपदा की स्थिति महसूस होते ही पीली बत्ती जलने लगेगी साथ ही अलार्म सिस्टम भी बजने लगा है। जब महज पांच से दस मिनट का समय शेष रह जाएगा तो बत्ती लाल हो जाएगी और अलार्म की आवाज भी काफी तेज हो जाएगी। एक सिस्टम से तीन-चार किमी के क्षेत्र में प्रभावी होगा।
विज्ञापन
बिजली गिरने से होने वाली जनहानि रोकने के लिए 31 गांवों में अलार्म सिस्टम लगाया गया है। इसके बारे में लोगों को जागरुक किया जा रहा है। इसी तरह सचेत एप भी सभी को डाउनलोड करने के लिए कहा गया है। इसके लिए सभी विभागों की भी मदद ली ज रही है। आपदा से बचने का यह बेहतर उपाय है। - सहदेव मिश्र, एडीएम।