फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   MNREGA employment to migrant laborers in 544 villages

प्रवासी मजदूरों को 544 गांवों में दिया जा रहा मनरेगा में रोजगार

Thu, 30 Jul 2020 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
MNREGA employment to migrant laborers in 544 villages
सोनभद्र। जिले के 637 ग्राम पंचायतों में से 544 में मनरेगा के तहत कराए जा रहे कार्यों में प्रवासी श्रमिकों को रोजगार दिया जा रहा है। सर्वाधिक 1690 प्रवासी श्रमिकों को घोरावल ब्लाक के 138 ग्राम पंचायतों में मनरेगा के तहत चल रहे कार्यों में रोजगार दिया जा रहा है। जिले के बभनी ब्लाक के 40 ग्राम पंचायतों में 2228, चतरा के 60 ग्राम पंचायतों में 1541 व चोपन के 55 ग्राम पंचायतों में 1492 श्रमिक कोरोना महामारी शुरू होने से लेकर अब तक आ चुके हैं। इसी तरह से दुद्धी ब्लाक के 60 ग्राम पंचायतों में 1364, घोरावल के 138 ग्राम पंचायतों में 3562 व म्योरपुर के 78 ग्राम पंचायतों में 1572 प्रवासी श्रमिक आए। इनके अलावा नगवां ब्लाक के 34 ग्राम पंचायतों में 730 राबर्ट्सगंज के 79 ग्राम पंचायतों में 913 प्रवासी श्रमिक लाकडाउन के दौरान अपने घर लौटे हैं। प्रदेश सरकार की तरफ इन प्रवासी श्रमिकों को गांव में रोजगार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। इसी निर्देश के क्रम में अधिकांश प्रवासी श्रमिकों को मनरेगा के तहत रोजगार देने का सिलसिला तेज कर दिया गया है। उपायुक्त मनरेगा तेजभान सिंह का कहना है कि लाकडाउन के दौरान जिले में कुल 13402 प्रवासी श्रमिक आए। इनमें से 8270 को मनरेगा के तहत 544 ग्राम पंचायतों में चल रहे कार्यों में लगाकर रोजगार दिया जा रहा है। इसमें से बभनी में 1211, चतरा में 1124, चोपन में 1026, दुद्धी में 759,घोरावल में 1690 प्रवासी श्रमिकों को मनरेगा के तहत रोजगार दिया जा रहा है। इसी तरह से म्योरपुर में 941, नगवां में 624 व राबर्ट्सगंज में 895 प्रवासी श्रमिकों को मनरेगा के तहत रोजगार दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed