फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   MLC polls today

एमएलसी चुनाव आज

Thu, 03 Mar 2016 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो सोनभद्र
अमर उजाला ब्यूरो सोनभद्र Updated Thu, 03 Mar 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन
MLC polls today
जिले में गुरुवार को सुबह आठ बजे से होने वाले विधान परिषद सदस्य के चुनाव
विज्ञापन
के लिए कड़े बंदोबस्त किये गए हैं। मिर्जापुर-सोनभद्र विधान परिषद की इस सीट पर दोनों जिलों के मतदाता हैं जिसमें से सोनभद्र में 1406 वोटर हैं। अपर जिलाधिकारी रामचंद्र की देखरेख में बुधवार को मतदान अधिकारियों के बॉक्स की जांच हुई। केंद्रों पर पीएसी की तैनाती की गई है। कुल दस केंद्रों पर 1406 वोटर मताधिकार का प्रयोग करेंगे। बुधवार को जिला प्रशासन ने कलेक्ट्रेट से दस पोलिंग पार्टियों को मतदान केंद्रों के लिए रवाना कर दिया गया था।


सुबह नौ बजे से कलेक्ट्रेट में अपर जिलाधिकारी रामचंद्र की मौजूदगी में सदर एसडीएम कैलाश सिंह, अतिरिक्त एसडीएम (ओसी) हर्षदेव पांडेय, एएसपी डा. अवधेश सिंह ने पोलिंग पार्टियों को दिए जाने वाले बाक्स को चेक कर उन्हें रवाना करना शुरू किया।


 सबसे पीछे दोपहर एक बजे सदर, घोरावल और पिपरी की पोलिंग पार्टियां रवाना हुई।  बतादें कि तीन मार्च की सुबह आठ बजे से सांय चार बजे तक घोरावल ब्लॉक कार्यालय में एमएलसी पद के लिए 249 वोटर वोट डालेंगे।


 क्षेत्र पंचायत कार्यालय राबर्ट्सगंज में 322, चतरा ब्लॉक में 100, नगवां ब्लॉक में 85, चोपन ब्लॉक में 186, नगर पंचायत ओबरा कार्यालय में 22, राजकीय इंटर कालेज पिपरी मेें 25, क्षेत्र पंचायत कार्यालय दुद्धी में 133, म्योरपुर ब्लॉक कार्यालय में 210 और बभनी क्षेत्र पंचायत कार्यालय में 77 मतदाता मताधिकार का प्रयोग करेंगे।


 छह मार्च की सुबह आठ बजे से मिर्जापुर में रिटर्निंग आफिसर व डीएम की मौजूदगी में वोटों की गिनती होगी।
चोपन ब्लॉक पर बुधवार की सांय करीब पौने चार बजे पीठासीन अधिकारी दलबल के साथ पहुंच कर चुनाव कराने की तैयारी में जुट गए।


 जिला निवार्चन अधिकारी से मिली जानकारी के अनुसार चोपन ब्लॉक कार्यालय में कुल 186 मताधिकार का प्रयोग करेंगे। दुद्धी एसडीएम डॉ. विश्राम सिंह ने बुधवार को एमएलसी चुनाव के मद्देनजर म्योरपुर ब्लॉक  मुख्यालय पर सभागार में बने बूथ का जायजा लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed