फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   MLA reached sand mining site on the complaint, said: mining will not be allowed against the rules

शिकायत पर बालू खनन साइट पर पहुंचे विधायक, कहा: नियम विरुद्ध नहीं होने देंगे खनन

Fri, 07 Oct 2022 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 07 Oct 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
MLA reached sand mining site on the complaint, said: mining will not be allowed against the rules
कोरगी बालू साइट पर निरीक्षण करते क्षेत्रीय विधायक रामदुलार गोड। - फोटो : SONBHADRA
विंढमगंज थाना क्षेत्र के कोरगी गांव स्थित कनहर नदी में नियम विरुद्ध बालू खनन की सूचना पर शुक्रवार की शाम दुद्धी विधायक राम दुलारे गोंड पहुंच गए। विधायक ने कहा कि कनहर नदी में किसी भी कीमत पर नियम विरुद्ध बालू का खनन नही होने दूंगा। इसके लिए चाहे कुछ भी क्यों न करना पड़े।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि यह क्षेत्र काफी गरीब और पिछड़ा इलाका है। यहां के लोगों को रोजगार देना सर्वोच्च प्राथमिकता में है। जो भी बालू लोडिंग हो वह स्थानीय मजदूरों से कराया जाए। उन्होंने कहा कि नदी की मुख्य धारा को मोड़कर नदी में बांध बनाया जा रहा है जो जलीय जीव जंतु के जीवन पर गंभीर खतरा है। बालू का रेट का निर्धारण हो। स्थानीय लोगों को बालू सस्ते दाम पर उपलब्ध कराया जाए। अगर सभी मानकों को पूरा नहीं किया जाता हैं तो इसकी शिकायत सीएम से मिलकर व्यक्तिगत रूप से करूंगा। उन्होंने नदी में पोकलेन की मदद से खनन कराने के अंदेशे पर भी कड़ी नाराजगी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed