फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Mixed effect of India band

भारत बंद का रहा मिला जुला असर

Mon, 10 Sep 2018 11:39 PM IST
sonbhadra news
sonbhadra news Updated Mon, 10 Sep 2018 11:39 PM IST
विज्ञापन
Mixed effect of India band
विरोध करते कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ता।
सोनभद्र। जिले में महंगाई के मुद्दे पर भारत बंद का सोमवार को मिला जुला असर ही रहा। सुबह कुछ देर के लिए राबर्ट्सगंज में दुकानें बंद हुईं। हालांकि 10 से 20 मिनट में सभी दुकानें खुल भी गईं। प्रशासन ने कांग्रेस, सपा और भाकपा माले के कार्यालय के सामने भारी संख्या में फोर्स तैनात कर दिया था। माले कार्यकर्ताओं को पुलिस ने उसके कार्यालय से ही हिरासत में ले लिया। कांग्रेस और भाकपा माले के 40 कार्यकर्ताओं को पुलिस में हिरासत में लिया और पुलिस लाइन भेज दिया। पुलिस ने जुलूस निकालने के आरोप में राष्ट्रीय छात्र संगठन के जिलाध्यक्ष विवेक सिंह, माले नेता मोहम्मद कलीम, डॉ. आरके शर्मा आदि को हिरासत में ले लिया। उधर जिले के तीनों तहसीलों में सपा कार्यकर्ताओं ने धरना दिया। राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। पुलिस ने गिरफ्तार किये गए सभी मुचलके पर छोड़ दिया। जिले के दुद्धी, चोपन, अनपरा, घोरावल आदि बाजारों में बंदी का कोई असर नहीं दिखा। जबकि ओबरा में थोड़ी देर के लिए दुकानें बंद रहीं।  
विज्ञापन

देश में बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस के भारत बंद पर सोमवार को सुबह से ही जिला मुख्यालय पर प्रशासन ने सपा, कांग्रेस और भाकपा माले के कार्यालय पर फोर्स तैनात कर दिया था। माले के कार्यालय पर करीब 11 बजे एसडीएम सदर शादाब असलम, सीओ विवेकानंद तिवारी फोर्स के साथ पहुंच गए।  बाद में पुलिस ने माले के मोहम्मद कलीम, भाकपा के डॉ. आरके शर्मा समेत अन्य को हिरासत में लिया। माले के राज्य सचिव सुधाकर यादव ने कहा कि मोदी सरकार के देश में आने के बाद महंगाई आसमान छू रही है। यहां शंकर, राजदेव, जुबैदा, किरन, लालती मौजूद रहीं।
विज्ञापन

उधर राष्ट्रीय अध्यक्ष के आह्वान पर सपा कार्यकर्ता राबर्ट्सगंज के दंडईत बाबा मंदिर परिसर में इकट्ठा हुए। यहां से दोपहर बाद कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाला और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सदर तहसील में पहुंचे। यहां धरना देकर कार्यकर्ताओं ने बढ़ती महंगाई, महिलाओं पर बढ़ रहे अत्याचार की निंदा की। जिलाध्यक्ष विजय यादव, पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा ने कहा कि केंद्र सरकार हर मोर्चे पर फेल है। इस दौरान सईद कुरैशी, रामनिहोर यादव, खुशबुद्दीन, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अनिल यादव, आमिल बेग, सुरेश यादव, प्रमोद यादव, कामरान खां, महफूज खां, इरफान उल्ला खां आदि मौजूद रहे। उधर घोरावल में सपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक इं. रमेश चंद्र दूबे, कार्यक्रम के प्रभारी जिला उपाध्यक्ष हिदायत उल्ला खां की अगुवाई में दोपहर बाद रामलीला मैदान से जुलूस निकाला और तहसील में पहुंचकर धरना दिया। यहां रमेेश चंद्र दूबे ने कहा कि योगी व मोदी सरकार से जनता त्रस्त है। सरकारें हर मोर्चे पर फेल हैं। हिदायउल्ला खां ने कहा कि किसान, छात्र, युवा, महिलाओं से लेकर हर तबका परेशान है। धरने के बाद राज्यपाल को संबोधित 13 सूत्री ज्ञापन एसडीएम को सौंपा गया। यहां बाबूलाल यादव, दिनेश अग्रहरि, कृष्णा शर्मा, दीपक कुमार, महेंद्र यादव, बरकत अली, जयप्रकाश मोदनवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुद्धी में सपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक रूबी प्रसाद की अगुवाई में तहसील पर प्रदर्शन किया। रूबी ने कहा कि भाजपा सरकार में महिलाओं का शोषण चरम पर है। यहां सेकरार अहमद समेत अन्य मौजूद रहे। उधर राछास के जिलाध्यक्ष विवेक पटेल, सतीश पटेल को पुलिस ने बढ़ौली चौराहे से ही गिरफ्तार कर लिया। कांग्रेस कार्यकर्ता राबर्ट्सगंज स्थित पार्टी कार्यालय इकट्ठा हुए। यहां से कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकालने का प्रयास किया लेकिन पहले से वहां डटी पुलिस ने उन्हें रोक दिया। कार्यकर्ता वहीं धरने पर बैठ गए। सेवादल के जिलाध्यक्ष कौशलेश पाठक, सेराज हुसैन, पंकज मिश्रा, अजीत शुक्ला, रामेश्वर शुक्ला ने कार्यालय से बाहर निकलने का प्रयास किया तो पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया। कार्यकर्ता करीब तीन बजे तक धरना पर बैठे रहे। इस मौके पर कार्यवाहक जिलाध्यक्ष नामवर कुशवाहा, ईश्वरी नारायण सिंह, सुशील पाठक, अनिल कुमार सिंह, लालजी तिवारी, दयाराम बैसवार, रामवचन चौहान, लवकुश केशरी, नूरूद्दीन खां, मदन श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष सोनी गुप्ता के अगुवाई में नगर में जुलूस निकला। यहां जहरूनिशा, लीलावती देवी, दुर्गावती देवी, आशा, हीरावती देवी, पुष्पा देवी मौजूद रहीं। राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकर्ताओं ने रिक्शा चलाकर महंगाई का विरोध किया। बढ़ौली चौराहे पर पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया। यहां चौधरी यशवंत सिंह, संतोष पटेल, फतेह मोहम्मद, दीप नारायण, इकबाल अहमद आदि मौजूद रहे। उधर भारतीय सामाजिक न्याय मोर्चा ने कांग्रेस के भारत बंद का समर्थन किया। मोर्चा के रामकृष्ण पाठक, श्रीकांत त्रिपाठी, गिरीश पांडेय ने कहा कि मोदी सरकार विकास, रोजगार के नाम पर आम जनता का दोहन कर रही है। पुलिस ने बाद में सभी लोगों को मुचलके पर रिहा कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed