फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Mitra Van will strengthen relations with neighboring states

Sonebhadra News: पड़ोसी राज्यों से संबंध मजबूत करेंगे मित्र वन

Tue, 13 Aug 2024 10:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Aug 2024 10:51 PM IST
विज्ञापन
Mitra Van will strengthen relations with neighboring states
वैनी/बभनी। पर्यावरण संरक्षण के लिए जिले में मित्र वन विकसित किए जा रहे हैं। मंगलवार को बिहार बॉर्ड पर नगवां ब्लॉक के सुअरसोत और छत्तीसगढ़ बॉर्डर पर बभनी के आसनडीह में मित्र वन की स्थापना हुई। तीनों राज्यों के जनप्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप से पीपल, पाकड़, बरगद, नीम के पौधे रोपकर उसके संरक्षण के लिए लोगों का आह्वान किया।
विज्ञापन

यूपी-बिहार बार्डर पर स्थित नगवां ब्लॉक सुअरसोत में रॉबर्ट्सगंज विधायक भूपेश चौबे, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अमरेश पटेल, नगवां ब्लॉक प्रमुख आलोक सिंह और बिहार के अधौरा प्रखंड के ब्लॉक प्रमुख विपिन यादव ने संयुक्त रूप से पौधे रोपे। विधायक ने कहा कि योगी सरकार कि पहल पर उत्तर प्रदेश राज्य से जो बार्डर राज्य के जिले जुड़े हुए हैं, वहां मित्र वन विकसित किया जा रहा है। दोनों राज्यों के वन विभाग की तरफ से पौधरोपण किया जा रहा है। इस मौके पर डीएफओ सोनभद्र कुंज मोहन वर्मा, रेंजर अधौरा मंटू पासवान, मांची नवीन राय, ग्राम प्रधान लालता यादव, बिहार राज्य के कोल्हुआ गांव के मुखिया राजवंश आदि उपस्थित रहे। उधर, छत्तीसगढ़ सीमा से सटे आसनडीह में प्रदेश के समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव सिंह गोंड और छत्तीसगढ़ के प्रतापपुर के विधायक शकुंतला सिंह पोर्ते ने पौधरोपण किया। इस दौरान डीएफओ रेणुकूट भानेंद्र सिंह, एसडीओ अनिल कुमार, उषा देवी, ब्लॉक प्रमुख मान सिंह गोंड, राजन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed